By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q91

‘संस्कृति पर तरह-तरह के प्रभाव पड़ते हैं’ यह बात कैसे समझी जा सकती है?

  1. (1) शिक्षा को पृथक रूप से देखा जाए।
  2. (2) जब शिक्षा को धर्म से जोड़कर देखा जाए।
  3. (3) जब शिक्षा को संस्कृति से अलग करके देखा जाए।
  4. (4) जब शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर देखा जाए।
See answer and solution
Q92

इनमें से कौन-सा शब्द समूहों से भिन्न है?

  1. (1) आदान-प्रदान
  2. (2) मौखिक परंपरा
  3. (3) प्रचलित रीति
  4. (4) सांस्कृतिक कर्म
See answer and solution
Q93

गद्यांश के अनुसार कौन-सा वाक्य सही है?

  1. (1) संस्कृति हमेशा प्रगतिशील है।
  2. (2) संस्कृति की मुख्य विशेषता उसका एकाकीपन है।
  3. (3) संस्कृति में किसी भी प्रकार का आदान-प्रदान नहीं होता है।
  4. (4) संस्कृति में गतिशीलता का अभाव है।
See answer and solution
Q94

किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

  1. (1) संबंधित
  2. (2) सामाजिक
  3. (3) सृजनात्मक
  4. (4) प्रचलित
See answer and solution
Q95

“कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है।” इस वाक्य से आशय है :

  1. (1) संस्कृति किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होती है।
  2. (2) संस्कृति और देश में घनिष्ठ संबंध है।
  3. (3) संस्कृति समय एवं स्थान के अनुसार स्वयं में परिवर्तन लाती है।
  4. (4) संस्कृति देश और काल में अंतर करती है।
See answer and solution
Q96

प्रचलित परंपराओं के औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा कौन देता है?

  1. (1) धर्म
  2. (2) शिक्षा
  3. (3) पुस्तकें
  4. (4) पर्यावरण
See answer and solution
Q97

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कारक चिह्न नहीं है?

  1. (1) के लिए
  2. (2) की
  3. (3) तथा
  4. (4) से
See answer and solution
Q98

शिक्षा संस्कृति की निर्मात्री है, क्योंकि :

  1. (1) वह परंपराओं को ज्यों का त्यों स्वीकारती है।
  2. (2) वह मौजूदा संस्कृति में कुछ नवीनता लाती है।
  3. (3) वह परंपराओं को रूढ़ रूप देती है।
  4. (4) वह रीति-रिवाज की परिचायक है।
See answer and solution
Q99

शिक्षा को किस प्रकार के कार्य के रूप में देखा गया है?

  1. (1) भौतिक
  2. (2) आर्थिक
  3. (3) राजनैतिक
  4. (4) सांस्कृतिक
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।

Q100

पद्यांश में ‘सिंहनाद’ शब्द से आशय है -

  1. (1) समवेत स्वर
  2. (2) सिंह की गर्जना
  3. (3) ललकार
  4. (4) युद्ध ध्वनि
See answer and solution
Q101

‘कलम, आज उनकी जय बोल’ पंक्ति से क्या अभिप्राय है?

  1. (1) लिखने की अपेक्षा बोलकर गुणगान किया जाए।
  2. (2) जय-जयकार के नारे लगाए जाएँ।
  3. (3) देश के लिए समर्पित लोगों के लिए लिखा जाए।
  4. (4) सभी के लिए प्रशंसा के शब्द लिखे जाएँ।
See answer and solution
Q102

भिन्न शब्द समूह की पहचान करें।

  1. (1) पुण्य वेदी
  2. (2) लघु दीप
  3. (3) लाल शिखाएँ
  4. (4) जला अस्थियाँ
See answer and solution
Q103

इस पद्यांश में कौन-सी भावना अभिव्यक्त हुई है?

  1. (1) पाखंड विरोध
  2. (2) देशप्रेम
  3. (3) समाज सुधार
  4. (4) प्रकृति प्रेम
See answer and solution
Q104

‘छिटकाई जिनने चिनगारी,’ पंक्ति में रेखांकित शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

  1. (1) स्वतंत्रा सेनानी
  2. (2) राजनीतिज्ञ
  3. (3) अध्यापक
  4. (4) सामाजिक कार्यकर्ता
See answer and solution
Q105

‘निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों का बलिदान कर दिया’
यह भाव किस पंक्ति में मुखरित हुआ है?

  1. (1) कलम, आज उनकी जय बोल।
  2. (2) किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
  3. (3) सहमी धरती रही अभी तक डोल।
  4. (4) जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
See answer and solution
Q106

‘सामग्री की प्रामाणिकता’ किससे संबंधित है?

  1. (1) वह सामग्री जो बच्चे घर से लेकर आते हैं
  2. (2) अध्यापक द्वारा अपनी कक्षा के लिए लिखी गई सामग्री
  3. (3) सत्तासीन लोगों द्वारा विकसित या लिखित सामग्री
  4. (4) जीवन के वास्तविक संदर्भों में विकसित या लिखित सामग्री
See answer and solution
Q107

अपर्णा, कक्षा पाँच की शिक्षार्थी यह समझती है कि किसी आडियो या बातचीत का अर्थ समझने के लिए श्रवण में प्रत्येक ध्वनि, शब्दों फिर वाक्यों को सुनना शामिल है। वह श्रवण अधिगम के किस उपागम/युक्ति में विश्वास रखती है?

  1. (1) यह न तो टॉप डाउन है और न ही बॉटम-अप उपागम है
  2. (2) शीर्ष अधोमुखी उपागम (टॉप डाउन)
  3. (3) अधो शीर्षमुखी उपागम (बॉटम-अप)
  4. (4) टॉप डाउन और बॉटम-अप दोनों उपागम
See answer and solution
Q108

भाषा अधिगम में ‘सर्वांगी (सिस्टमिक) दक्षता’ क्या है?

  1. (1) इस बात की समझ कि सभी मनुष्यों के पास बहुत सी भाषाओं की व्यवस्थाएँ हैं।
  2. (2) इस बात को समझना और प्रयोग में लाना कि भाषा एक व्यवस्था के रूप में कार्य करती है।
  3. (3) इस बात को समझना और प्रयोग में लाना कि भाषाओं की एक व्याकरणिक व्यवस्था है।
  4. (4) इस बात को समझना कि सभी भाषाओं की एक सामान्य संरचनात्मक व्यवस्था है।
See answer and solution
Q109

यहाँ एक पाठ्य सामग्री या कुछ कथन हैं। पता लगाइए कि यह पाठ्य सामग्री किस भाषा प्रयुक्ति (रजिस्टर) का प्रतिनिधित्व कर रही है?
‘भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से देखता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि देश में प्रत्येक व्यक्ति, महिला और पुरुष, सभी धर्मों, जातियों, आदिवासी, शैक्षिक और आर्थिक प्रष्ठभूमि के, सभी को समान रूप से देखना। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि असमानता समाप्त हो चुकी है। असमानता नहीं होनी चाहिए। कम से कम लोकतांत्रिक भारत में सभी व्यक्तियों की समानता का सिद्धान्त मायने रखता है।’

  1. (1) वैज्ञानिक प्रयुक्ति
  2. (2) राजनीतिक प्रयुक्ति
  3. (3) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्ति
  4. (4) कानूनी प्रयुक्ति
See answer and solution
Q110

कक्षा छह की अध्यापक आज पढ़ी जाने वाली भाषा सामग्री को शिक्षार्थियों के पूर्व ज्ञान और अनुभव से जोड़ने के लिए ‘वार्म अप’ गतिविधि करवाती है। पाठ्य सामग्री पढ़ाना शुरू करने से पहले शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री (कहानी) के चित्र देखने के लिए कहती है। वह अपने शिक्षार्थियों से क्या करवाना चाहती है?

  1. (1) चित्रों को समझने की क्षमता विकसित करना
  2. (2) चित्रों के माध्यम से कहानी की मन में कल्पना कर पाना
  3. (3) चित्रों की सराहना करना
  4. (4) पाठ्य सामग्री के बारे में अनुमान लगाना
See answer and solution
Q111

शिक्षार्थियों द्वारा हुए अधिगम के उदाहरणों का सतत रूप रखा गया रिकार्ड क्या कहलाएगा?

  1. (1) निदानात्मक परीक्षण
  2. (2) पोर्टफोलियो
  3. (3) सतत सारगर्भित आकलन
  4. (4) निपुणता आकलन
See answer and solution
Q112

निम्नलिखित में से किन्हें ग्रहणशील (रिसेप्टिव) कौशलों के रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) श्रवण और पठन
  2. (2) श्रवण और लेखन
  3. (3) पठन और बोलना
  4. (4) बोलना और लेखन
See answer and solution
Q113

बहुत से भारतीय जो नौकरी के लिए विदेश जाते हैं, वे उस स्थान की भाषा सीखते हैं। इस प्रेरणा को क्या कहा जाएगा?

  1. (1) यह न तो यांत्रिक है और न ही समाकलनात्मक है
  2. (2) समाकलनात्मक और यान्त्रिक दोनों प्रकार की प्रेरणा
  3. (3) समाकलनात्मक प्रेरणा
  4. (4) यांत्रिक प्रेरणा
See answer and solution
Q114

निम्नलिखित में से कौन-सी शास्त्रीय भाषा नहीं है?

  1. (1) हिंदी
  2. (2) तमिल
  3. (3) संस्कृत
  4. (4) तेलुगू
See answer and solution
Q115

निम्नलिखित में से कौन-सा विदेशी भाषाओं के अध्ययन के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सही नहीं है?

  1. (1) फ्रैंच को एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में अनुशंसित किया गया है।
  2. (2) माध्यमिक चरण के दौरान एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में विदेशी भाषाओं का अध्ययन।
  3. (3) त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत भाषाओं में से एक के रूप में विदेशी भाषाओं का अध्ययन।
  4. (4) विदेशी भाषा को त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत अध्ययन की जा रही तीन भाषाओं में शामिल नहीं किया गया है।
See answer and solution
Q116

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘भाषा के बारे में जानना’ से संबंधित हैं?

  1. (1) युक्तिपरक दक्षता
  2. (2) घोषणात्मक ज्ञान
  3. (3) प्रक्रियात्मक ज्ञान
  4. (4) व्याकरणपरक ज्ञान
See answer and solution
Q117

कक्षा छह की अध्यापिका बोलने से संबंधित किसी गतिविधि के लिए निम्नलिखित कार्य तैयार करती है -
“रेगिस्तान और उसकी जलवायु स्थिति के बारे में कोई पाँच वाक्य बोलिए।”
क्या यह एक अच्छा या अच्छा कार्य नहीं है? अपने उत्तर और उत्तर के कारण का चयन करें।

  1. (1) यह एक अच्छा कार्य नहीं है क्योंकि इसमें संदर्भ की कमी है क्योंकि उन्हें रेगिस्तान और उसकी स्थितियों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
  2. (2) यह एक अच्छा कार्य है क्योंकि शिक्षार्थियों ने भूगोल की किताब में रेगिस्तान के बारे में पढ़ा होगा, इसलिए उनके पास बोलने के लिए सामग्री है।
  3. (3) यह एक अच्छा कार्य है, क्योंकि यह शिक्षार्थी को कुछ बोलने के लिए तैयार करता है, यह रेगिस्तान है।
  4. (4) यह अच्छा कार्य नहीं है क्योंकि कुछ शिक्षार्थी रेगिस्तान के बारे में नहीं जानते होंगे।
See answer and solution
Q118

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा की बोली के बारे में सही है?

  1. (1) कभी-कभी विभिन्न सामाजिक समूहों के लोग एक भाषा की विभिन्न बोलियाँ बोलते हैं।
  2. (2) भाषा की बोलियाँ एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न-भिन्न होती हैं।
  3. (3) एक भाषा की विभिन्न बोलियाँ बोलने वाले दूसरी बोली बोलने वाले की बात समझ पाते है।
  4. (4) बोली एक बड़ी श्रेणी है और भाषा तुलनात्मक रूप से छोटी श्रेणी में आती है।
See answer and solution
Q119

निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य समेकित अधिगम कौशलों को समुन्नत करता है?

  1. (1) कोई एक आलेख (आर्टिकल) लिखना
  2. (2) रोल प्ले
  3. (3) प्रदत्त कार्य
  4. (4) परियोजना कार्य
See answer and solution
Q120

निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति ‘संदर्भ में व्याकरण शिक्षण’ से संबंधित है?
संदर्भ में भाषा की सामग्री प्रस्तुत करना शिक्षार्थियों का ध्यान भाषा की सामग्री की ओर दिलाना, जीवन की वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के योग्य बनाना और शिक्षार्थियों का ध्यान खोज-बीन के द्वारा उसके नियमों की ओर दिलाना।

  1. (1) सचेतनता जागृत करना
  2. (2) स्कीमा का सृजन
  3. (3) निगमनात्मक विधि
  4. (4) खोज-बीन विधि
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे। यह सब ‘विद्यालय’ जैसी संस्था में संभव हो सकता है। विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित करते हैं। जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में शिक्षा का एक विशिष्ट स्थान है। यह मानव जीवन के विभिन्न पक्षों पर बहुआयामी प्रभाव डालती है। शिक्षा का कार्य शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाना है। विद्यालय यह काम कर सकता है। विद्यालय में शिक्षा का वातावरण बच्चों को जानकारी देने, लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित रखने के बजाए उन्हें स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला हो जिससे उनमें विभिन्न संस्कृतियों की समझ पैदा होगी।

Q121

विद्यालय का परिवेश कैसा होना चाहिए?

  1. (1) लिखना सिखाने वाला।
  2. (2) जानकारी देने वाला।
  3. (3) पढ़ना सिखाने वाला।
  4. (4) स्वतः अधिगम को बढ़ावा देने वाला।
See answer and solution
Q122

‘विद्यालय’ के संदर्भ में कौन-सी बात सही है?

  1. (1) विद्यालय स्व-अधिगम को प्रेरित नहीं करते हैं।
  2. (2) विद्यालय में शिक्षा जैसा कार्य संभव नहीं है।
  3. (3) विद्यालय धर्म से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित नहीं करते हैं।
  4. (4) विद्यालय बच्चों पर बहुआयामी प्रभाव नहीं डालते हैं।
See answer and solution
Q123

शिक्षा किस प्रकार से संस्कृति को पोषित करने वाली बन सकती है?

  1. (1) बच्चों के लिए बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करके
  2. (2) बच्चों को तरह-तरह की सूचनाएँ देकर
  3. (3) बच्चों में पठन-लेखन का कौशल विकसित करके
  4. (4) बच्चों को विद्यालय में नामांकित करके
See answer and solution
Q124

‘विद्यालय’ का संधि विच्छेद होगा -

  1. (1) विद्य + अलय
  2. (2) विद्या + आलय
  3. (3) विद्या + अलय
  4. (4) विद्य + आलय
See answer and solution
Q125

गद्यांश के अनुसार शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाने का कार्य किसका है?

  1. (1) नीति
  2. (2) समाज
  3. (3) संस्कृति
  4. (4) शिक्षा
See answer and solution
Q126

कौन-सा शब्द भिन्न है?

  1. (1) स्वतंत्र
  2. (2) शिक्षा
  3. (3) संस्कृति
  4. (4) समाज
See answer and solution
Q127

जनतांत्रिक समाज के लिए किस तरह की शिक्षा की आवश्यकता है?

  1. (1) जानकारी देने वाली।
  2. (2) संस्कृति का संवर्द्धन करने वाली।
  3. (3) वर्ग भेद पैदा करने वाली।
  4. (4) आजीविका के अवसर देने वाली।
See answer and solution
Q128

‘जनतांत्रिक’ में कौन सा प्रत्यय है?

  1. (1) त
  2. (2) क
  3. (3) इत
  4. (4) इक
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q129

‘सुदीर्घ’ का अर्थ है -

  1. (1) बहुत लंबा
  2. (2) अति उत्तम
  3. (3) अति निपुण
  4. (4) अति सुंदर
See answer and solution
Q130

गद्यांश के अनुसार संस्मरण क्या है?

  1. (1) विशिष्ट विचार दर्शन
  2. (2) स्मृतियों का संकलन
  3. (3) जीवन यात्रा की अंतरंग छवियाँ
  4. (4) शब्दों का सरस प्रयोग
See answer and solution
Q131

कुछ साहित्यकार संस्मरण के माध्यम से क्या अभिव्यक्त करते हैं?

  1. (1) संघर्षशीलता
  2. (2) मानवीय सरोकार
  3. (3) समाजवादी दृष्टिकोण
  4. (4) वैज्ञानिक चेतना
See answer and solution
Q132

भिन्न शब्द समूह की पहचान करें -

  1. (1) व्यापक यथार्थ
  2. (2) जीवन यात्रा
  3. (3) सुदीर्घ परंपरा
  4. (4) अंतरंग छवि
See answer and solution
Q133

संस्मरण में साधारण से लेकर महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं, क्योंकि -

  1. (1) इसमें जीवन में आने वाले किसी भी पात्र, प्रसंग, घटना का चित्रण होता है।
  2. (2) यह साधारण साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  3. (3) यह विशिष्ट साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  4. (4) इसमें विशिष्ट घटनाओं व पात्रों का ही चित्रण किया जाता है।
See answer and solution
Q134

प्रस्तुत गद्यांश साहित्य की किस विधा के बारे में है?

  1. (1) निबंध
  2. (2) जीवनी
  3. (3) कहानी
  4. (4) संस्मरण
See answer and solution
Q135

गद्यांश के संदर्भ में कौन-सा वाक्य सही नहीं है?

  1. (1) संस्मरण में साधारण व विशिष्ट हर तरह के प्रसंग शामिल होते हैं।
  2. (2) साहित्यकार संस्मरण में अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं।
  3. (3) संस्मरण का विशिष्ट विधा के रूप में महत्वपूर्ण स्थान है।
  4. (4) संस्मरण केवल हिंदी साहित्य की ही विधा है।
See answer and solution
Q136

अश्विन जन्म से ही उड़िया भाषा जानता है। उसने अंग्रेजी और हिंदी भी पढ़ी है। इस कथन के आधार पर पता लगाइए कि कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) उसका अंग्रेजी अधिगम भाषा अर्जन है।
  2. (2) उसका उड़िया अधिगम भाषा अर्जन है।
  3. (3) उसका हिंदी अधिगम भाषा अधिगम है।
  4. (4) उसका अंग्रेजी अधिगम भाषा अधिगम है।
See answer and solution
Q137

यांत्रिक (इंस्ट्रूमेंटल) प्रेरणा कब होती है?

  1. (1) एक व्यक्ति पुस्तक लिखने के लिए भाषा सीखता है।
  2. (2) जब कोई व्यक्ति उपयोगिता के कारण से भाषा सीखता है, जैसे कि रोजगार के लिए।
  3. (3) जब कोई व्यक्ति किसी भाषा को इसलिए सीखता है, जिस से कि वह उस भाषा के सहजात वक्ता के नज़दीक आ सके।
  4. (4) जब कोई व्यक्ति अपने समुदाय के धार्मिक और सामाजिक उत्सवों (कार्यों) के लिए भाषा सीखता है।
See answer and solution
Q138

कृपा और कर्ण जुड़वाँ है और मणिपुरी की विशेष बोली बोलते हैं। हालाँकि उनके बोलने में विभिन्नता है। बोली बोलने के उनके व्यक्तिगत विशेष तरीके को किस रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) मणिपुरी
  2. (2) व्यक्ति भाषा (आइडियोलैक्ट)
  3. (3) बोली
  4. (4) वाक् क्रिया
See answer and solution
Q139

भारत के संविधान में अंग्रेजी भाषा की क्या स्थिति है?

  1. (1) वैधानिक निकायों की भाषा
  2. (2) राजकीय (ऑफ़िशियल) भाषा
  3. (3) सह राजकीय भाषा
  4. (4) विदेशी भाषा
See answer and solution
Q140

एक ऐसा परीक्षण जिसका उद्देश्य विद्यार्थी विशेष के कमजोर और प्रबल पक्ष के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करना है, क्या कहलाता है?

  1. (1) रचनात्मक परीक्षण
  2. (2) वस्तुनिष्ठ परीक्षण
  3. (3) वैधता परीक्षण
  4. (4) निदानात्मक परीक्षण
See answer and solution
Q141

अदिति भूतकाल के नियम जानती है। परन्तु संदर्भ के अनुसार उनका प्रयोग नहीं कर पाती है। उसके पास किस प्रकार का ज्ञान है?

  1. (1) ज्ञान का अनुप्रयोग
  2. (2) भाषा अर्जन उपकरण
  3. (3) प्रक्रियात्मक ज्ञान
  4. (4) घोषणात्मक ज्ञान
See answer and solution
Q142

भाषा के बारे में कौन-सा सही नहीं है?

  1. (1) कुछ भाषाएँ केवल विज्ञान और अभियान्त्रिकी को ही बेहतर रूप से सम्प्रेषित कर सकती है
  2. (2) भाषा पहचान अभिव्यक्त करती है
  3. (3) भाषा इतिहास का खज़ाना है
  4. (4) भाषा मानव ज्ञान के कुल योग में योगदान देती है
See answer and solution
Q143

भाषा की कक्षा में परियोजना कार्य की अभिकल्पना करने और उसे क्रियान्वित करने में क्या-क्या चरण संलग्न हैं?

  1. (1) अध्यापक और शिक्षार्थी मिलकर अपनी इच्छानुसार अपने तरीके से परियोजना कार्य की अभिकल्पना और क्रियान्वयन कर सकते है।
  2. (2) समूह बनाना, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन, टॉपिक की पहचान और रिपोर्ट लेखन।
  3. (3) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और रिपोर्ट फाइनल करना।
  4. (4) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, प्रारूप लेखन, आँकड़ों की व्याख्या और रिपोर्ट फाइनल करना।
See answer and solution
Q144

श्रवण के शीर्ष अधोमुखी उपागम (टॉप डाउन) में क्या शामिल है?

  1. (1) प्रत्येक ध्वनि, शब्द, वाक्यांश, उपवाक्य और वाक्यों को सुनना
  2. (2) विशिष्ट वर्णनों की ओर ध्यान देना
  3. (3) वाक्, सामग्री या आडियो के सारांश (जिस्ट) को सुनना
  4. (4) सामग्री, वाक् या आडियो के समग्र संदेश को सुनना
See answer and solution
Q145

कक्षा सात की अध्यापिका किसी एक व्यक्ति के वर्णन से संबंधित लेखन कार्य देना चाहती है। वह कक्षा से बाहर गई और अपनी कक्षा में एक फेरी वाले को उसके सामान सहित लेकर आई। उसने उस फेरी वाले से कहा कि वह कक्षा में कोई सातेक मिनट के लिए रुके फिर शिक्षार्थियों को दो-दो के जोड़ों में उस व्यक्ति का वर्णन लिखने के लिए कहा। वह फेरी वाला इस गतिविधि में किस रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) सामग्री
  2. (2) शिक्षण सहायक
  3. (3) फेरी वाला
  4. (4) गतिविधि का एक प्रतिभागी
See answer and solution
Q146

कक्षा सात की एक अध्यापक अपने शिक्षार्थियों को एक लघु पठन सामग्री पढ़ने के लिए देती है, जिसके माध्यम से वे पाठ्य सामग्री में प्रस्तुत लोग और समुदाय की सत्ता व पहचान के बारे में समझ बना सके। अध्यापक शिक्षार्थियों में किस बात को समुन्नत करना चाहती है?

  1. (1) साहित्यिक कौशल
  2. (2) भाषा साक्षरता
  3. (3) समालोचनात्मक साक्षरता
  4. (4) विश्लेषणात्मक पठन
See answer and solution
Q147

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के बारे में सही है?

  1. (1) माध्यमिक चरण में एक केन्द्रक (कोर) भाषा के रूप में शास्त्रीय भाषा का अध्ययन
  2. (2) माध्यमिक चरण के दौरान एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में शास्त्रीय भाषा का अध्ययन
  3. (3) त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत एक विकल्प के रूप में शास्त्रीय भाषा का अध्ययन
  4. (4) प्रिप्रेटरी चरण के दौरान शास्त्रीय भाषा का अध्ययन
See answer and solution
Q148

यहाँ एक पाठ्य सामग्री दी गई है। पता लगाइए कि यह पाठ्य सामग्री भाषा की किस प्रयुक्ति (रजिस्टर) से संबंधित है?
“अचानक, क्रान्ति के बाद, ऐसा संभव लगने लगा कि बदलाव आएगा। विश्व के कई भागों में यहाँ तक कि यूरोप और एशिया में भी व्यक्ति के अधिकारों के बारे में नए-नए विचार सामने आने लगे और जिनके नियन्त्रण में सामाजिक सत्ता थी, उनकी भी चर्चा होने लगी। भारत में राजा राम मोहन राय और दिरोजियो ने फ्रैंच क्रान्ति के महत्व के बारे में बात की। सामाजिक परिवर्तन के इन विचारों को एक नया स्वरूप दिया गया।”

  1. (1) क्रान्ति प्रयुक्ति
  2. (2) विज्ञान प्रयुक्ति
  3. (3) राजनीतिक प्रयुक्ति
  4. (4) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्ति
See answer and solution
Q149

कक्षा आठ के अध्यापक सुभाष को कई बार दुख होता है कि भाषा आकलन ग्राह्यशील (रिसेप्टिव) कौशलों को महत्व नहीं देता है। ग्राह्यशील कौशलों से उनका क्या तात्पर्य है?

  1. (1) बोलना और लेखन
  2. (2) श्रवण और लेखन
  3. (3) बोलना और पठन
  4. (4) श्रवण और पठन
See answer and solution
Q150

शिक्षार्थी उस भाषा को समझते और व्यवहार में लाते हैं जो एक व्यवस्था की तरह कार्य करती है :

  1. (1) युक्तिपरक दक्षता
  2. (2) सम्प्रेषणात्मक दक्षता
  3. (3) सर्वांगी (सिस्टमिक) दक्षता
  4. (4) सामाजिक भाषिक दक्षता
See answer and solution