By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 109

Topic: Pedagogy of language

Q109

यहाँ एक पाठ्य सामग्री या कुछ कथन हैं। पता लगाइए कि यह पाठ्य सामग्री किस भाषा प्रयुक्ति (रजिस्टर) का प्रतिनिधित्व कर रही है?
‘भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से देखता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि देश में प्रत्येक व्यक्ति, महिला और पुरुष, सभी धर्मों, जातियों, आदिवासी, शैक्षिक और आर्थिक प्रष्ठभूमि के, सभी को समान रूप से देखना। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि असमानता समाप्त हो चुकी है। असमानता नहीं होनी चाहिए। कम से कम लोकतांत्रिक भारत में सभी व्यक्तियों की समानता का सिद्धान्त मायने रखता है।’

  1. (1) वैज्ञानिक प्रयुक्ति
  2. (2) राजनीतिक प्रयुक्ति
  3. (3) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्तिCorrect answer
  4. (4) कानूनी प्रयुक्ति

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्ति

  1. यह अंश संविधान, समानता और लोकतंत्र जैसी अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए सरल ढंग से समझा रहा है।
  2. इसकी भाषा पाठ्यपुस्तक जैसी व्याख्यात्मक है, जैसी सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की किताबों में होती है।

सावधानी: ‘संविधान’ शब्द देखकर कानूनी प्रयुक्ति चुनना ठीक नहीं; कानूनी भाषा में धाराएँ और औपचारिक शब्दावली होती है, यह समझाने वाला पाठ नहीं।