By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 94

Topic: Grammar

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q94

किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

  1. (1) संबंधित
  2. (2) सामाजिकCorrect answer
  3. (3) सृजनात्मक
  4. (4) प्रचलित

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) सामाजिक

  1. ‘समाज + इक = सामाजिक’; ‘इक’ प्रत्यय लगने पर पहले स्वर की वृद्धि होती है (स → सा)।
  2. ‘संबंधित’ और ‘प्रचलित’ में ‘इत’ प्रत्यय है (संबंध + इत, प्रचल + इत)।
  3. ‘सृजनात्मक’ में ‘आत्मक’ प्रत्यय है (सृजन + आत्मक)।

सावधानी: ‘सृजनात्मक’ के अंत में भी ‘क’ है, पर प्रत्यय ‘इक’ नहीं, ‘आत्मक’ है।