By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 102

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।

Q102

भिन्न शब्द समूह की पहचान करें।

  1. (1) पुण्य वेदी
  2. (2) लघु दीप
  3. (3) लाल शिखाएँ
  4. (4) जला अस्थियाँCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) जला अस्थियाँ

  1. ‘पुण्य वेदी’, ‘लघु दीप’ और ‘लाल शिखाएँ’ में पहला शब्द विशेषण है जो बाद वाली संज्ञा की विशेषता बताता है।
  2. ‘जला अस्थियाँ’ में ‘जला’ विशेषण नहीं, क्रिया है; इसका अर्थ है ‘अस्थियाँ जलाकर’ (पूर्वकालिक क्रिया)।
  3. इसलिए यह शब्द समूह बाकी तीन से भिन्न है।