Q101
‘कलम, आज उनकी जय बोल’ पंक्ति से क्या अभिप्राय है?
- (1) लिखने की अपेक्षा बोलकर गुणगान किया जाए।
- (2) जय-जयकार के नारे लगाए जाएँ।
- (3) देश के लिए समर्पित लोगों के लिए लिखा जाए।
- (4) सभी के लिए प्रशंसा के शब्द लिखे जाएँ।
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
‘कलम, आज उनकी जय बोल’ पंक्ति से क्या अभिप्राय है?
CBSE answer: (3)
उत्तर: (3) देश के लिए समर्पित लोगों के लिए लिखा जाए।
सावधानी: (4) ‘सभी के लिए’ गलत है; प्रशंसा केवल बलिदानियों की हो रही है।