Q103
इस पद्यांश में कौन-सी भावना अभिव्यक्त हुई है?
- (1) पाखंड विरोध
- (2) देशप्रेम
- (3) समाज सुधार
- (4) प्रकृति प्रेम
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
इस पद्यांश में कौन-सी भावना अभिव्यक्त हुई है?
CBSE answer: (2)
उत्तर: (2) देशप्रेम