Q104
‘छिटकाई जिनने चिनगारी,’ पंक्ति में रेखांकित शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
- (1) स्वतंत्रा सेनानी
- (2) राजनीतिज्ञ
- (3) अध्यापक
- (4) सामाजिक कार्यकर्ता
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
‘छिटकाई जिनने चिनगारी,’ पंक्ति में रेखांकित शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
CBSE answer: (1)
उत्तर: (1) स्वतंत्रा सेनानी