Q105
‘निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों का बलिदान कर दिया’
यह भाव किस पंक्ति में मुखरित हुआ है?
- (1) कलम, आज उनकी जय बोल।
- (2) किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
- (3) सहमी धरती रही अभी तक डोल।
- (4) जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100 - 105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल।
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिनगारी,
जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
जो अगणित लघु दीप हमारे,
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल।
‘निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों का बलिदान कर दिया’
यह भाव किस पंक्ति में मुखरित हुआ है?
CBSE answer: (4)
उत्तर: (4) जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
सावधानी: (2) में निस्वार्थता तो है, पर उद्धृत अंश में प्राण देने की बात सीधे नहीं आती।