By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 143

Topic: Pedagogy of language

Q143

भाषा की कक्षा में परियोजना कार्य की अभिकल्पना करने और उसे क्रियान्वित करने में क्या-क्या चरण संलग्न हैं?

  1. (1) अध्यापक और शिक्षार्थी मिलकर अपनी इच्छानुसार अपने तरीके से परियोजना कार्य की अभिकल्पना और क्रियान्वयन कर सकते है।
  2. (2) समूह बनाना, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन, टॉपिक की पहचान और रिपोर्ट लेखन।
  3. (3) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और रिपोर्ट फाइनल करना।Correct answer
  4. (4) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, प्रारूप लेखन, आँकड़ों की व्याख्या और रिपोर्ट फाइनल करना।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और रिपोर्ट फाइनल करना।

  1. पहले समूह और विषय तय होते हैं, तभी योजना बन सकती है।
  2. आँकड़े इकट्ठे करके उनकी व्याख्या की जाती है, फिर उसी के आधार पर प्रारूप लिखा जाता है और अंत में रिपोर्ट पूरी होती है।

सावधानी: (2) में टॉपिक सबसे बाद में है और (4) में व्याख्या से पहले प्रारूप लिखा गया है; दोनों क्रम तर्कसंगत नहीं।