By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 133

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q133

संस्मरण में साधारण से लेकर महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं, क्योंकि -

  1. (1) इसमें जीवन में आने वाले किसी भी पात्र, प्रसंग, घटना का चित्रण होता है।Correct answer
  2. (2) यह साधारण साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  3. (3) यह विशिष्ट साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  4. (4) इसमें विशिष्ट घटनाओं व पात्रों का ही चित्रण किया जाता है।

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) इसमें जीवन में आने वाले किसी भी पात्र, प्रसंग, घटना का चित्रण होता है।

  1. गद्यांश के अनुसार संस्मरण में जीवन में आने वाले व्यक्तियों, स्थानों और घटनाओं की छवियाँ आती हैं, ‘इसीलिए’ उसमें साधारण और महत्वपूर्ण दोनों पात्र शामिल होते हैं।
  2. लेखक साधारण है या विशिष्ट, इसकी कोई बात नहीं कही गई।

सावधानी: (4) में ‘ही’ शब्द साधारण पात्रों को बाहर कर देता है, जो गद्यांश के विरुद्ध है।