By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 132

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q132

भिन्न शब्द समूह की पहचान करें -

  1. (1) व्यापक यथार्थ
  2. (2) जीवन यात्राCorrect answer
  3. (3) सुदीर्घ परंपरा
  4. (4) अंतरंग छवि

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) जीवन यात्रा

  1. व्यापक यथार्थ, सुदीर्घ परंपरा और अंतरंग छवि में पहला शब्द विशेषण है और दूसरा संज्ञा (विशेषण + विशेष्य)।
  2. जीवन यात्रा में दोनों शब्द संज्ञा हैं; इसका अर्थ है जीवन की यात्रा (तत्पुरुष समास)।
  3. इसलिए रचना के आधार पर जीवन यात्रा भिन्न है।