By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 131

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q131

कुछ साहित्यकार संस्मरण के माध्यम से क्या अभिव्यक्त करते हैं?

  1. (1) संघर्षशीलता
  2. (2) मानवीय सरोकारCorrect answer
  3. (3) समाजवादी दृष्टिकोण
  4. (4) वैज्ञानिक चेतना

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) मानवीय सरोकार

  1. गद्यांश की अंतिम पंक्ति: कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।
  2. संघर्षशीलता, समाजवादी दृष्टिकोण या वैज्ञानिक चेतना का गद्यांश में कोई उल्लेख नहीं है।

सावधानी: बाहरी जानकारी से नहीं, केवल गद्यांश में लिखी बात से उत्तर चुनें।