By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 130

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q130

गद्यांश के अनुसार संस्मरण क्या है?

  1. (1) विशिष्ट विचार दर्शन
  2. (2) स्मृतियों का संकलन
  3. (3) जीवन यात्रा की अंतरंग छवियाँCorrect answer
  4. (4) शब्दों का सरस प्रयोग

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) जीवन यात्रा की अंतरंग छवियाँ

  1. गद्यांश कहता है: जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं।
  2. यही परिभाषा विकल्प (3) में है।

सावधानी: ‘स्मृतियों का संकलन’ सुनने में ठीक लगता है, पर गद्यांश यह परिभाषा नहीं देता।