By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 129

Topic: Vocabulary

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q129

‘सुदीर्घ’ का अर्थ है -

  1. (1) बहुत लंबाCorrect answer
  2. (2) अति उत्तम
  3. (3) अति निपुण
  4. (4) अति सुंदर

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) बहुत लंबा

  1. सुदीर्घ = सु (अच्छी तरह, बहुत) + दीर्घ (लंबा)।
  2. गद्यांश में ‘सुदीर्घ परंपरा’ का अर्थ है बहुत लंबी परंपरा, यानी हिंदी में संस्मरण बहुत समय से लिखे जा रहे हैं।

सावधानी: ‘सु’ उपसर्ग देखकर ‘अति उत्तम’ या ‘अति सुंदर’ चुनना गलत होगा; मूल शब्द दीर्घ है।