By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 134

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q134

प्रस्तुत गद्यांश साहित्य की किस विधा के बारे में है?

  1. (1) निबंध
  2. (2) जीवनी
  3. (3) कहानी
  4. (4) संस्मरणCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) संस्मरण

  1. गद्यांश की पहली पंक्ति से ही साहित्य की विधा के रूप में संस्मरण की चर्चा शुरू होती है।
  2. पूरा गद्यांश संस्मरण की परिभाषा, विषय-वस्तु और साहित्यकारों के दृष्टिकोण को बताता है।
  3. निबंध, जीवनी या कहानी का उल्लेख नहीं है।