By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 135

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं।

Q135

गद्यांश के संदर्भ में कौन-सा वाक्य सही नहीं है?

  1. (1) संस्मरण में साधारण व विशिष्ट हर तरह के प्रसंग शामिल होते हैं।
  2. (2) साहित्यकार संस्मरण में अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं।
  3. (3) संस्मरण का विशिष्ट विधा के रूप में महत्वपूर्ण स्थान है।
  4. (4) संस्मरण केवल हिंदी साहित्य की ही विधा है।Correct answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) संस्मरण केवल हिंदी साहित्य की ही विधा है।

  1. गद्यांश कहता है कि विभिन्न भाषाओं में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है और हिंदी में ‘भी’ इसकी लंबी परंपरा है।
  2. अतः ‘केवल हिंदी’ वाला कथन गलत है।
  3. (1), (2) और (3) तीनों गद्यांश में सीधे कहे गए हैं।

सावधानी: प्रश्न ‘सही नहीं’ वाला कथन पूछ रहा है।