By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 123

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे। यह सब ‘विद्यालय’ जैसी संस्था में संभव हो सकता है। विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित करते हैं। जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में शिक्षा का एक विशिष्ट स्थान है। यह मानव जीवन के विभिन्न पक्षों पर बहुआयामी प्रभाव डालती है। शिक्षा का कार्य शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाना है। विद्यालय यह काम कर सकता है। विद्यालय में शिक्षा का वातावरण बच्चों को जानकारी देने, लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित रखने के बजाए उन्हें स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला हो जिससे उनमें विभिन्न संस्कृतियों की समझ पैदा होगी।

Q123

शिक्षा किस प्रकार से संस्कृति को पोषित करने वाली बन सकती है?

  1. (1) बच्चों के लिए बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करकेCorrect answer
  2. (2) बच्चों को तरह-तरह की सूचनाएँ देकर
  3. (3) बच्चों में पठन-लेखन का कौशल विकसित करके
  4. (4) बच्चों को विद्यालय में नामांकित करके

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) बच्चों के लिए बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करके

  1. गद्यांश कहता है कि सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली शिक्षा तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे।
  2. गद्यांश सूचना देने, पठन-लेखन सिखाने या केवल नामांकन कराने को इसका उपाय नहीं बताता।

सावधानी: (2) और (3) जैसे कामों को गद्यांश विद्यालय की सीमित भूमिका मानता है।