By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 122

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे। यह सब ‘विद्यालय’ जैसी संस्था में संभव हो सकता है। विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित करते हैं। जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में शिक्षा का एक विशिष्ट स्थान है। यह मानव जीवन के विभिन्न पक्षों पर बहुआयामी प्रभाव डालती है। शिक्षा का कार्य शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाना है। विद्यालय यह काम कर सकता है। विद्यालय में शिक्षा का वातावरण बच्चों को जानकारी देने, लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित रखने के बजाए उन्हें स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला हो जिससे उनमें विभिन्न संस्कृतियों की समझ पैदा होगी।

Q122

‘विद्यालय’ के संदर्भ में कौन-सी बात सही है?

  1. (1) विद्यालय स्व-अधिगम को प्रेरित नहीं करते हैं।
  2. (2) विद्यालय में शिक्षा जैसा कार्य संभव नहीं है।
  3. (3) विद्यालय धर्म से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित नहीं करते हैं।Correct answer
  4. (4) विद्यालय बच्चों पर बहुआयामी प्रभाव नहीं डालते हैं।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) विद्यालय धर्म से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित नहीं करते हैं।

  1. गद्यांश के अनुसार विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियाँ लागू करते हैं; धर्म से जुड़ी नीतियों का कहीं उल्लेख नहीं है।
  2. (1) गलत है, क्योंकि विद्यालय को स्वतः सीखने को बढ़ावा देना है।
  3. (2) गलत है, क्योंकि शिक्षा का काम विद्यालय में ही संभव बताया गया है।
  4. (4) गलत है, क्योंकि शिक्षा का प्रभाव बहुआयामी बताया गया है।
  5. इसलिए बचा हुआ सही कथन (3) है।