By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 121

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे। यह सब ‘विद्यालय’ जैसी संस्था में संभव हो सकता है। विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित करते हैं। जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में शिक्षा का एक विशिष्ट स्थान है। यह मानव जीवन के विभिन्न पक्षों पर बहुआयामी प्रभाव डालती है। शिक्षा का कार्य शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाना है। विद्यालय यह काम कर सकता है। विद्यालय में शिक्षा का वातावरण बच्चों को जानकारी देने, लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित रखने के बजाए उन्हें स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला हो जिससे उनमें विभिन्न संस्कृतियों की समझ पैदा होगी।

Q121

विद्यालय का परिवेश कैसा होना चाहिए?

  1. (1) लिखना सिखाने वाला।
  2. (2) जानकारी देने वाला।
  3. (3) पढ़ना सिखाने वाला।
  4. (4) स्वतः अधिगम को बढ़ावा देने वाला।Correct answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) स्वतः अधिगम को बढ़ावा देने वाला।

  1. गद्यांश की अंतिम पंक्ति कहती है कि विद्यालय का वातावरण केवल जानकारी देने और लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित न रहे।
  2. उसे बच्चों को स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।

सावधानी: विकल्प (1), (2) और (3) वही सीमित काम हैं जिनसे आगे बढ़ने की बात गद्यांश करता है।