By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 91

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q91

‘संस्कृति पर तरह-तरह के प्रभाव पड़ते हैं’ यह बात कैसे समझी जा सकती है?

  1. (1) शिक्षा को पृथक रूप से देखा जाए।
  2. (2) जब शिक्षा को धर्म से जोड़कर देखा जाए।
  3. (3) जब शिक्षा को संस्कृति से अलग करके देखा जाए।
  4. (4) जब शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर देखा जाए।Correct answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) जब शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर देखा जाए।

  1. गद्यांश कहता है कि शिक्षा को ‘सांस्कृतिक कर्म’ के रूप में देखने पर यह बात अपने-आप स्पष्ट हो जाती है।
  2. तब समझ आता है कि संस्कृति एकाकी नहीं होती और उसे बाहरी प्रभाव से रोका नहीं जा सकता।
  3. यानी शिक्षा और संस्कृति को साथ जोड़कर देखने से ही संस्कृति पर पड़ने वाले विविध प्रभाव समझ में आते हैं।

सावधानी: शिक्षा को अलग या धर्म से जोड़कर देखने की बात गद्यांश में कहीं नहीं है।