By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 98

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q98

शिक्षा संस्कृति की निर्मात्री है, क्योंकि :

  1. (1) वह परंपराओं को ज्यों का त्यों स्वीकारती है।
  2. (2) वह मौजूदा संस्कृति में कुछ नवीनता लाती है।Correct answer
  3. (3) वह परंपराओं को रूढ़ रूप देती है।
  4. (4) वह रीति-रिवाज की परिचायक है।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) वह मौजूदा संस्कृति में कुछ नवीनता लाती है।

  1. गद्यांश के अनुसार शिक्षा प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है, कुछ पुरानी चीज़ें घटाती है या उनका रूप बदलती है।
  2. इसी कारण उसे संस्कृति की ‘निर्मात्री’ कहा गया है।

सावधानी: परंपराओं को ज्यों का त्यों मानना या रूढ़ बनाना निर्माण नहीं, केवल ढोना है; गद्यांश इसके विपरीत बात कहता है।