By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 99

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q99

शिक्षा को किस प्रकार के कार्य के रूप में देखा गया है?

  1. (1) भौतिक
  2. (2) आर्थिक
  3. (3) राजनैतिक
  4. (4) सांस्कृतिकCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) सांस्कृतिक

  1. गद्यांश का पहला वाक्य है कि शिक्षा एक सृजनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है।
  2. आगे भी शिक्षा को ‘सांस्कृतिक कर्म’ के रूप में देखने की बात कही गई है।
  3. भौतिक, आर्थिक या राजनैतिक कार्य का गद्यांश में कोई उल्लेख नहीं है।