By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 96

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 - 99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।

Q96

प्रचलित परंपराओं के औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा कौन देता है?

  1. (1) धर्म
  2. (2) शिक्षाCorrect answer
  3. (3) पुस्तकें
  4. (4) पर्यावरण

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) शिक्षा

  1. गद्यांश में साफ़ लिखा है कि शिक्षा समाज में प्रचलित परंपराओं और रीति-रिवाजों को जारी रखने से पहले उनके औचित्य पर सोचने की प्रेरणा देती है।
  2. पूरा गद्यांश शिक्षा की भूमिका के बारे में है; धर्म, पुस्तकें या पर्यावरण का यहाँ कोई ज़िक्र नहीं है।