By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi Language Question Paper with Answer Key

Q91

कक्षा-तीन की अध्यापिका पूरे सत्र के दौरान अपने विद्यार्थियों से अपठित अनुच्छेद, कार्यपत्रक, लेखन कार्य, चित्र वर्णन गतिविधियाँ, कविता पाठ व कथा वाचन करवाती है । उसने सभी शिक्षार्थियों के प्रदर्शन उपलब्धि के सभी रिकॉर्ड रखे हैं और उन्हें उनकी समग्र उपलब्धि प्रदर्शन में शामिल करेगी । आकलन के इस प्रकार के रिकॉर्ड को क्या कहेंगे ?

  1. (1) पोर्ट फोलियो
  2. (2) योगात्मक आकलन
  3. (3) रचनात्मक आकलन
  4. (4) प्रदर्शन
See answer and solution
Q92

एक बालिका अपनी रुचि की कहानी की पुस्तक पढ़ती है । इस प्रकार के पठन को क्या कहेंगे ?

  1. (1) विस्तृत पठन (एक्सटैंसिव)
  2. (2) गहन पठन (इंटैन्सिव)
  3. (3) सरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
  4. (4) बारीकी से पठन (स्केनिंग)
See answer and solution
Q93

निम्नलिखित में से कौन-सा बुनियादी चरण में कहानी पठन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?

  1. (1) प्रत्यक्ष रूप से नैतिक मूल्य बताना
  2. (2) पठन कौशलों का संवर्धन करना
  3. (3) पठन की संस्कृति विकसित करना
  4. (4) शब्द संपदा का संवर्धन करना
See answer and solution
Q94

एक बालिका एक अपठित अनुच्छेद पढ़ती है । उसे इस अपठित अनुच्छेद के बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने हैं । इस प्रकार के पठन को क्या कहेंगे ?

  1. (1) सरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
  2. (2) बारीकी से पठन (स्कैनिंग)
  3. (3) विशिष्ट पठन (एक्सक्लूसिव)
  4. (4) विस्तृत पठन (एक्सटैन्सिव)
See answer and solution
Q95

पठन कौशलों पर दिए गए कथन पढ़िए :
A. पठन केवल डिकोड करने की योग्यता भर है ।
B. बच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं ।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

  1. (1) केवल B सही है ।
  2. (2) केवल A सही है ।
  3. (3) A और B दोनों सही हैं ।
  4. (4) A और B दोनों ग़लत हैं ।
See answer and solution
Q96

प्रक्रिया लेखन उपागम में पूर्व-लेखन क्या है ?

  1. (1) लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व है जिसके दौरान लेखक समझ बनाते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है और विषय-वस्तु में परिवर्तन करते हैं ।
  2. (2) लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व है जिसमें लेखक संभाव्य टॉपिक और लेखन विचारों की उत्पत्ति करते हैं ।
  3. (3) लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व जिसके दौरान लेखक औपचारिक रूप से अपना कार्य पाठकों तक साझा करते हैं ।
  4. (4) लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व है जिसके दौरान लेखक प्रारंभिक विचारों की पहचान करते हैं ।
See answer and solution
Q97

एक कक्षा में यह प्रयास किया जाता है कि बच्चों का ध्यान भाषा के स्वरूप पर जाए । इसके लिए दीवारों, कक्षा पुस्तकालय, ऑडियो व वीडियो सभी का प्रयोग किया जाता है । इसे किस रूप में वर्णित करेंगे ?

  1. (1) भाषा बोधगम्यता
  2. (2) निवेश समृद्ध परिवेश
  3. (3) इन्द्रियों के माध्यम से भाषा अभ्यास
  4. (4) भाषा अर्जन
See answer and solution
Q98

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : भाषा सम्प्रेषण के लिए एक प्रभावशाली उपकरण है ।
कारण (R) : भाषा सामाजिक संदेश सम्प्रेषित करने में मदद करती है ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  4. (4) (R) सही है, लेकिन (A) ग़लत है ।
See answer and solution
Q99

एक अध्यापक कुछ क्रियाएँ (एक्शन) करता है, शिक्षार्थियों को निर्देशानुसार उनका अनुपालन करना है । शिक्षार्थियों से अपेक्षा है कि वे किसी भी प्रकार का भाषिक व्यवहार न करें । इस विधि को क्या कहा जाएगा ?

  1. (1) ड्रामा
  2. (2) कुल भौतिक प्रतिक्रिया
  3. (3) सम्प्रेषणात्मक उपागम
  4. (4) अनुकरण विधि
See answer and solution
Q100

एक अध्यापक का यह मानना है कि मुक्त लेखन द्वारा उसके विद्यार्थियों को अपने भाषायी कौशल पुष्ट करने में मदद मिलेगी । मुक्त लेखन को लेखन के किस रूप में जाना जा सकता है ?

  1. (1) वह लेखन जो किसी भी नि:शुल्क स्रोत से लिया गया हो ।
  2. (2) वह लेखन जो इस बात पर आधारित है कि जो भी मस्तिष्क में आए उसे नियमों पर ध्यान दिए बगैर नोट किया जाए ।
  3. (3) वह लेखन जो मुक्त चित्रकारी पर निर्भर करता हो ।
  4. (4) वह लेखन जो किसी स्वच्छन्द स्रोत के लिए योजित व लिखा जाए, जिसमें व्याकरणिक रूप से सही वाक्यों पर ध्यान दिया जाए ।
See answer and solution
Q101

कौन-सा उपागम सावधानीपूर्वक चयनित और स्तरवार सामग्री का प्रयोग करता है ?

  1. (1) संरचनात्मक उपागम
  2. (2) रचनावादी उपागम
  3. (3) कौशल आधारित उपागम
  4. (4) सम्प्रेषणात्मक उपागम
See answer and solution
Q102

निम्नलिखित में से कौन-सा भाषायी विकार डिस्लेक्सिया (पठन वैकल्य) का लक्षण है ?

  1. (1) अक्षरों/शब्दों के मध्य असंगत स्पेस
  2. (2) पठन में उलटाव
  3. (3) अक्षरों की आकृति बनाने में कठिनाई
  4. (4) विद्यार्थी मौखिक कौशलों में तो अच्छे हैं परन्तु लेखन कौशलों में कमज़ोर हैं
See answer and solution
Q103

उद्गामी साक्षरता के किस सिद्धान्त को वायगोत्सकी का समर्थन नहीं मिला है ?

  1. (1) बालक निर्देशित खोजबीन
  2. (2) सहयोगात्मक अधिगम
  3. (3) वयस्क निर्देशित अधिगम
  4. (4) ड्रिल और अभ्यास
See answer and solution
Q104

बोधगम्य निवेश में क्या शामिल है ?

  1. (1) विभिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रयोग जैसे कि हाव-भाव, देह-भाषा, चित्र और वस्तुएँ
  2. (2) कक्षा में उद्देश्यों की लिखित प्रस्तुति
  3. (3) विद्यार्थियों का उपयुक्त रूप से समूहीकरण
  4. (4) अभिभावकों के लिए पाठ्यक्रम और भाषा उद्देश्यों की लिखित प्रस्तुति जिससे कि उन्हें पता रहे कि उनके बच्चों को क्या पढ़ाया जाता है
See answer and solution
Q105

व्याकरण शिक्षण का निगमनात्मक उपागम कहता है कि हमें पहले ____ ।

  1. (1) नियम प्रस्तुत करने चाहिए
  2. (2) सम्प्रेषण हेतु अभ्यास के अवसर देने चाहिए
  3. (3) ड्रिल के माध्यम से अभ्यास करवाना चाहिए
  4. (4) उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 106 से 114) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

स्वामी दयानंद ने फर्रुखाबाद में गंगा के किनारे एक झोपड़ी में अपना डेरा डाल रखा था । एक प्रकार से वह एकांतवास कर रहे थे । कैलाश नाम के एक युवक की उन पर बड़ी श्रद्धा थी । वह स्वामीजी के दर्शन के लिए प्रतिदिन आता ।

एक दिन की बात है । झोपड़ी के अंदर आते ही वह बोला, ‘स्वामीजी, आज मैं आपके पास किसी खास काम से आया हूँ । बात यह है कि मेरे मन में रह-रहकर यह विचार उठता है कि इतनी साधना करने के बाद जब आप मोक्ष प्राप्त करने के अधिकारी हो गए हैं, फिर आप इस संसार की चिंता क्यों करते हैं ?’ प्रश्न सुनकर स्वामीजी मुस्करा दिए और बोले, ‘कैलाश । यह भी कोई प्रश्न है ? साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि संसार में जहाँ-तहाँ अशांति है । यह संसार अश्रु सागर में डूब रहा है । दुखों की अग्नि में झुलस रहा है, अत्याचारों से त्रस्त है । भला मैं ऐसी स्थिति में उसे नजरअंदाज कैसे कर सकता हूँ ? मैंने केवल अपने मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना नहीं की है । मैं मोक्ष प्राप्ति का इच्छुक नहीं हूँ और न ही शांतिपूर्वक मुक्ति चाहता हूँ ।’

उन्होंने कहा, ‘मैं मुक्त होऊँगा, तो सबको साथ लेकर अन्यथा मुझे मुक्ति नहीं चाहिए । जो लोग परमात्मा की इस कृति जनता से प्यार नहीं करते, वह कितनी भी साधना करे, उसे मोक्ष नहीं मिलेगी और न ही उसके मन को शांति मिलेगी ।’

Q106

कैलाश प्रतिदिन स्वामीजी के दर्शन के लिए आता था क्योंकि :

  1. (1) उसे स्वामीजी की सेवा करना अच्छा लगता था
  2. (2) स्वामीजी प्रसिद्ध व्यक्ति थे
  3. (3) उसे स्वामीजी के प्रति आस्था थी
  4. (4) उसे वहाँ आना अच्छा लगता था
See answer and solution
Q107

‘स्वामी दयानंद ने गंगा किनारे एक झोपड़ी में डेरा डाल रखा था । एक प्रकार से वह एकांतवास कर रहे थे ।’ वाक्य से आशय है :

  1. (1) स्वामीजी को अकेले रहना अच्छा लगता था
  2. (2) स्वामीजी गंगा किनारे अकेले रह रहे थे
  3. (3) स्वामीजी को सांसारिक बातें बहुत अप्रिय थीं
  4. (4) स्वामीजी गंगा किनारे नगर की भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते थे
See answer and solution
Q108

स्वामीजी गंगा किनारे साधना कर रहे थे क्योंकि :

  1. (1) वे मोक्ष प्राप्त करना चाहते थे
  2. (2) वे जीवन से शांतिपूर्वक मुक्ति पाना चाहते थे
  3. (3) वे मोक्ष प्राप्ति में विश्वास नहीं रखते थे
  4. (4) वे स्वयं के साथ अन्यों को भी मोक्ष दिलाना चाहते थे
See answer and solution
Q109

गद्यांश के अनुसार स्वामी दयानंद जी को संसार की चिंता थी क्योंकि :

  1. (1) संसार में शांति थी
  2. (2) संसार में सभी जन सुखपूर्वक रह रहे थे
  3. (3) संसार में सभी जन किसी न किसी कारण से दुखी थे
  4. (4) संसार में सभी जन साधना करना नहीं जानते थे
See answer and solution
Q110

कैसे लोगों को मोक्ष नहीं मिलता है ?

  1. (1) जो सदैव दुखी रहते हैं
  2. (2) जो दूसरों से प्रेम नहीं करते हैं
  3. (3) जो साधना नहीं करते हैं
  4. (4) जो ईश्वर में आस्था नहीं रखते हैं
See answer and solution
Q111

‘गंगा’ का पर्यायवाची नहीं है :

  1. (1) सुरसरि
  2. (2) जाह्नवी
  3. (3) भागीरथी
  4. (4) सरिता
See answer and solution
Q112

यह संसार अश्रु सागर में डूब रहा है । वाक्य में रेखांकित पद के स्थान पर कौन-सा शब्द प्रयोग कर सकते हैं ?

  1. (1) जलोढ़
  2. (2) जलद
  3. (3) जलज
  4. (4) जलधि
See answer and solution
Q113

‘परमात्मा’ में समास है :

  1. (1) कर्मधारय
  2. (2) अव्ययीभाव
  3. (3) द्वंद्व
  4. (4) बहुव्रीहि
See answer and solution
Q114

समूह से भिन्न शब्द है :

  1. (1) साधक
  2. (2) साधना
  3. (3) मोक्ष
  4. (4) स्वार्थ
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 115 से 120 ) में सही/ सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
सोचते कहते हैं जो कुछ कर दिखाते हैं वही
मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही
भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं
कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं ।

Q115

कविता का मुख्य स्वर है :

  1. (1) श्रृंगार
  2. (2) आशा
  3. (3) विषमता
  4. (4) वीरता
See answer and solution
Q116

कविता के अनुसार मनुष्य को अपनी मदद :

  1. (1) स्वयं करनी चाहिए
  2. (2) दूसरों के भरोसे छोड़नी चाहिए
  3. (3) अपनों से करवानी चाहिए
  4. (4) स्वयं नहीं करनी चाहिए
See answer and solution
Q117

‘वीर मनुष्य कठिन से कठिन कार्य कर सकते हैं ।’ यह भाव कविता की किस पंक्ति में निहित है ?

  1. (1) मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
  2. (2) आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
  3. (3) भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं
  4. (4) कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं
See answer and solution
Q118

वीर मानव के स्वभाव में सम्मिलित नहीं है :

  1. (1) समय पर कार्य करना
  2. (2) दूसरों के भरोसे न रहना
  3. (3) दूसरों को नीचा दिखाना
  4. (4) सबकी बात ध्यान से सुनना
See answer and solution
Q119

‘मुँह ताकना’ मुहावरे का अर्थ है :

  1. (1) दूसरों की प्रशंसा करना
  2. (2) दूसरों की निंदा करना
  3. (3) दूसरों से मदद की अपेक्षा करना
  4. (4) दूसरों का मुँह निहारना
See answer and solution
Q120

समूह से भिन्न शब्द है :

  1. (1) तकते
  2. (2) करते
  3. (3) कहते
  4. (4) काम
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q121

भारत के नए शरणार्थी कौन हैं ?

  1. (1) बाढ़ के कारण विस्थापित लोग
  2. (2) औद्योगीकरण के कारण विस्थापित लोग
  3. (3) अकाल के कारण विस्थापित लोग
  4. (4) भूकंप के कारण विस्थापित लोग
See answer and solution
Q122

‘औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है ।’ वाक्य से आशय है :

  1. (1) घर-ज़मीन बेचकर पैसा कमाने में लगे रहना
  2. (2) निर्वासित होने के दुख को झेलने की विवशता
  3. (3) आँधी-तूफान के कारण घर छोड़ने की विवशता
  4. (4) औद्योगीकरण के कारण अपने घर छोड़ने की विवशता
See answer and solution
Q123

गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन सत्य है ?

  1. (1) प्रकृति के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।
  2. (2) उद्योग-धंधों के कारण हुआ विस्थापन अस्थायी होता है ।
  3. (3) उद्योगों के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।
  4. (4) प्रकृति लोगों को विस्थापित नहीं करती है ।
See answer and solution
Q124

‘औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से निर्वासित कर दिया है ।’ वाक्य में रेखांकित शब्द से आशय है :

  1. (1) झंझट
  2. (2) तूफान
  3. (3) झंकार
  4. (4) झमेले
See answer and solution
Q125

गद्यांश के अनुसार ____, ____ और ____ लोगों के विस्थापन के लिए उत्तरदायी हैं ।

  1. (1) बाढ़, भूकंप, प्रकृति
  2. (2) बाढ़, भूकंप, उद्योग
  3. (3) प्रकृति, उद्योग, शरणार्थी
  4. (4) बाढ़, भूकंप, रोजगार
See answer and solution
Q126

समूह से भिन्न शब्द-युग्म है :

  1. (1) घर-ज़मीन
  2. (2) उद्योग-धंधे
  3. (3) गाँव-शहर
  4. (4) जाने-पहचाने
See answer and solution
Q127

‘घर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है :

  1. (1) निकेत
  2. (2) भुवन
  3. (3) आलय
  4. (4) गेह
See answer and solution
Q128

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

  1. (1) आधुनिक भारत
  2. (2) जाने-पहचाने परिवेश
  3. (3) घर-बार
  4. (4) नए शरणार्थी
See answer and solution
Q129

निम्नलिखित कथन पढ़िए :
A. लेखन अनुभव पठन बोध को समुन्नत करते हैं ।
B. लेखन शब्द संपदा के ज्ञान को विकसित करने में मदद करते हैं ।
शुरूआती वर्षों में लेखन के महत्त्व के बारे में कौन-से कथन सही हैं ?

  1. (1) A और B दोनों सही हैं ।
  2. (2) केवल B सही है ।
  3. (3) A और B दोनों ही ग़लत हैं ।
  4. (4) केवल A सही है ।
See answer and solution
Q130

कक्षा III की अध्यापिका विद्यार्थियों को दिए गए लेखन कार्य के रूप में पूर्व-लेखन गतिविधि आयोजित करना चाहती है । निम्नलिखित में से किस गतिविधि को पूर्व-लेखन गतिविधि के रूप में आयोजित नहीं किया जा सकता ?

  1. (1) अपने सहपाठी के प्रारूप को संशोधित करना
  2. (2) टॉपिक से संबंधित विचार बिन्दुओं पर अपने सहपाठी से बात करना
  3. (3) विचार बिंदुओं पर मानस मंथन करना और बिन्दुओं को बोर्ड पर लिखना
  4. (4) टॉपिक से संबंधित पठन सामग्री देना
See answer and solution
Q131

पठन की ऐसी गतिविधि जिसमें शिक्षार्थी किसी पाठ्य-सामग्री के विभिन्न भागों को सुनते या पढ़ते हैं, उसके बाद कार्य को पूरा करने के लिए एक दूसरे के साथ जानकारी साझा करते हैं, इसे किस रूप में जाना जाएगा ?

  1. (1) जारी (रनिंग) श्रुतलेख
  2. (2) जिगसॉ श्रुतलेख
  3. (3) जारी (रनिंग) पाठ्य-सामग्री
  4. (4) मूक अभिनय (डम्ब शराड)
See answer and solution
Q132

कक्षा II की अध्यापिका नवोमिता ने कक्षा पुस्तकालय का बहुत अच्छी तरह से प्रबंध किया है और वह विद्यार्थियों को कहानियाँ पढ़ने के लिए प्रेरित करती है ।
इस अभ्यास के साथ और किसका अनुपालन होना चाहिए ?

  1. (1) कहानियों में निहित नैतिक मूल्यों पर प्रत्यक्ष रूप से चर्चा करना और उन्हें कंठस्थ करना ।
  2. (2) पठन की संस्कृति का विकास करना ।
  3. (3) विद्यार्थियों को और अधिक कहानियाँ कंठस्थ करने के लिए कहना चाहिए ।
  4. (4) विद्यार्थियों को लंबे समय तक व्यस्त रखना चाहिए, जिससे कि अध्यापक अपने लंबित कार्य को पूरा कर सके ।
See answer and solution
Q133

उद्गामी साक्षरता के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है ?

  1. (1) साक्षरता शिशु गीतों को कंठस्थ करने के साथ आरंभ होती है ।
  2. (2) साक्षरता अक्षरों को लिखने के साथ आरंभ होती है ।
  3. (3) साक्षरता घुटने चलने (क्रालिंग) और कूदने के समान स्वाभाविक रूप से आरंभ होती है ।
  4. (4) साक्षरता बच्चों को औपचारिक रूप से पठन सिखाने से पहले आरंभ हो जाती है ।
See answer and solution
Q134

‘सहपाठी समीक्षा’ को विद्यार्थियों की लेखन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए एक महत्त्वपूर्ण युक्ति माना जाता है । ‘सहपाठी समीक्षा’ का क्या उद्देश्य है ?

  1. (1) विचारों को सम्बद्ध करना और लेखन हेतु अनुच्छेद तैयार करना ।
  2. (2) विद्यार्थियों के लेखन के मूल्यांकन में अध्यापक की मदद करना ।
  3. (3) अपने सहपाठियों को रचनात्मक पृष्ठपोषण देना, जिसके माध्यम से उन्हें अपने प्रारूप में सुधार लाने के लिए मदद मिलेगी ।
  4. (4) अपने सहपाठियों की गलतियों को निकालने के लिए प्रोत्साहित करना ।
See answer and solution
Q135

निम्नलिखित कथन पढ़िए :
A. बोली किसी देश के एक हिस्से में बोली जा रही भाषा का प्रकार है ।
B. भाषा में लिखित साहित्य उपलब्ध है, लेकिन बोली की वाचिक परम्परा है ।
भाषा और बोली के बारे में भाषिक रूप से कौन-सा कथन सही हैं ?

  1. (1) केवल A सही है ।
  2. (2) A और B दोनों सही हैं ।
  3. (3) A और B दोनों ही ग़लत हैं ।
  4. (4) केवल B सही है ।
See answer and solution
Q136

‘नए शब्द समझते हैं और प्रयोग में लाते हैं’ यह किसके आकलन का रूबरिक है ?

  1. (1) उच्चारण
  2. (2) व्याकरण
  3. (3) प्रवाह
  4. (4) शब्द संपदा
See answer and solution
Q137

कक्षा III की अध्यापिका अपने बच्चों को कहती है कि मैं आपको एक कहानी सुना रही हूँ, आप इस पर आधारित चित्र बनाएँ । इस गतिविधि के माध्यम से किस भाषा कौशल का आकलन किया जा सकता है ?

  1. (1) पठन कौशल
  2. (2) बोलने का कौशल
  3. (3) श्रवण कौशल
  4. (4) लेखन कौशल
See answer and solution
Q138

भाषा विकास के बारे में किस कथन को पियाज़े का समर्थन मिला है ?

  1. (1) भाषा का विकास संज्ञानात्मक विकास का कारण है न कि परिणाम ।
  2. (2) कुछ भाषायी अवधारणाओं को तभी सिखाना चाहिए, जब बच्चे संज्ञानात्मक परिपक्वता की उपयुक्त अवस्था में पहुँच जाए ।
  3. (3) बच्चों को भाषा सीखने के लिए व्याकरणिक नियमों को कंठस्थ करने की ज़रूरत है ।
  4. (4) भाषा विकास आदत निर्माण के समान ही है ।
See answer and solution
Q139

वायगोत्सकी के सिद्धान्तों के मूल आधारवाक्य में क्या शामिल नहीं है ?

  1. (1) निकटस्थ विकास का क्षेत्र
  2. (2) सांस्कृतिकरण (एनकल्चरेशन)
  3. (3) सहारा देना (स्काफोल्डिंग)
  4. (4) आत्मसात्करण (एसीमिलेशन)
See answer and solution
Q140

यह विचार कि ‘भाषा हमारे विचारों को ढाँचा प्रदान करती है’ किसके द्वारा समर्थित है ?

  1. (1) जीन पियाज़े
  2. (2) जिरोम ब्रूनर
  3. (3) सपिर-वॉर्फ परिकल्पना
  4. (4) नॉम चॉमस्की
See answer and solution
Q141

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘डिस्ग्राफिया (लेखन वैकल्य)’ का लक्षण है ?

  1. (1) अक्षरों की आकृति बनाने में कठिनाई
  2. (2) लेखन में उलटाव (रिवर्सल)
  3. (3) वाचन और भाषा अर्जन में विलम्ब
  4. (4) अक्षरों के नाम और वर्णमाला की ध्वनियों को सीखने में कठिनाई
See answer and solution
Q142

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : द्वितीय भाषा के शिक्षार्थी संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता की तुलना में बुनियादी अंत:वैयक्तिक सम्प्रेषणात्मक कौशल विकसित करने में अधिक समय लेते हैं ।
कारण (R) : संवादात्मक निपुणता अकादमिक निपुणता की तुलना में अधिक संदर्भ-आधारित है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (2) (R) सही है, लेकिन (A) ग़लत है ।
  3. (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  4. (4) A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
See answer and solution
Q143

पठन की प्रकृति के बारे में कौन-सा सही है ?

  1. (1) बच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं ।
  2. (2) पाठ्य-सामग्री के अर्थ को समझने के लिए सभी शब्दों को समझने की आवश्यकता है ।
  3. (3) संवेदी-गत्यात्मक कौशलों में परिपक्वता को पठन कौशलों में अंतरण के रूप में पूर्वानुमानित किया जाता है ।
  4. (4) पठन केवल डिकोड करने की योग्यता भर है ।
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 144 से 150 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि केवल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है ।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।

Q144

आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने पर मनुष्य दूसरों से व्यवहार करता है :

  1. (1) प्रेम और विद्वेष का
  2. (2) प्रेम और आदर का
  3. (3) प्रेम और समानता का
  4. (4) प्रेम और स्नेह का
See answer and solution
Q145

‘जब हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं ।’ वाक्य से आशय है :

  1. (1) व्यक्ति अहंकारयुक्त होने पर सभी को एकसमान समझने लगता है ।
  2. (2) व्यक्ति अहंकारमुक्त होने पर सभी को एकसमान समझने लगता है ।
  3. (3) व्यक्ति अहंकारवश स्वयं को दूसरों से अलग समझता है ।
  4. (4) सभी व्यक्तियों में अहंकार होता है और वे सभी को एकसमान समझने लगते हैं ।
See answer and solution
Q146

‘यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।’
इससे आप क्या समझते हैं ?

  1. (1) एक में एक मिलाने पर दो बनते हैं ।
  2. (2) मनुष्य में द्वैत भाव की समाप्ति पर ही प्रेम और शांति की स्थापना संभव है ।
  3. (3) एक में एक मिलाने पर शांति प्राप्त होती है ।
  4. (4) एक में एक मिलाने पर एक ही बनता है ।
See answer and solution
Q147

‘द्वैत भाव खो देना’ से आशय है :

  1. (1) अपने पराए का भेद न कर पाना
  2. (2) अहं को त्यागना
  3. (3) वैर भाव मिट जाना
  4. (4) स्वयं और परमात्मा का भेद मिटना
See answer and solution
Q148

‘चेतना’ का विलोम शब्द है :

  1. (1) जड़ता
  2. (2) जड़
  3. (3) निर्जीव
  4. (4) चैतन्य
See answer and solution
Q149

समूह से भिन्न शब्द है :

  1. (1) अनुभव
  2. (2) अनुसार
  3. (3) अनुभूति
  4. (4) अनुमति
See answer and solution
Q150

‘सम्मान’ का विलोम शब्द है :

  1. (1) सम्मानित
  2. (2) असमान
  3. (3) निरादर
  4. (4) असम्मान
See answer and solution