By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 150

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 144 से 150 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि केवल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है ।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।

Q150

‘सम्मान’ का विलोम शब्द है :

  1. (1) सम्मानित
  2. (2) असमान
  3. (3) निरादर
  4. (4) असम्मानCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) असम्मान

  1. 'सम्मान' में निषेधवाचक उपसर्ग 'अ' जोड़ने से 'असम्मान' बनता है, जो इसी शब्द का सीधा विलोम है।
  2. 'सम्मानित' इसी शब्द से बना विशेषण है, विलोम नहीं।
  3. 'असमान' का अर्थ 'जो बराबर न हो' है; यह 'समान' का विलोम है।

सावधानी: 'निरादर' भी अर्थ में उलटा है, पर वह मूलतः 'आदर' का विलोम है; 'सम्मान' के जोड़े में (4) सीधा बैठता है।