By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 117

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 115 से 120 ) में सही/ सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
सोचते कहते हैं जो कुछ कर दिखाते हैं वही
मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही
भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं
कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं ।

Q117

‘वीर मनुष्य कठिन से कठिन कार्य कर सकते हैं ।’ यह भाव कविता की किस पंक्ति में निहित है ?

  1. (1) मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
  2. (2) आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
  3. (3) भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं
  4. (4) कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहींCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं

  1. यह प्रश्नवाचक पंक्ति कहती है कि ऐसा कोई काम नहीं जो वीर लोग न कर सकें।
  2. यानी वे कठिन से कठिन कार्य भी कर सकते हैं।
  3. बाकी पंक्तियाँ समय पर काम करने, सबकी बात सुनने और दूसरों पर निर्भर न रहने के गुण बताती हैं, कठिन कार्य की क्षमता नहीं।