By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 100

Topic: Writing skills

Q100

एक अध्यापक का यह मानना है कि मुक्त लेखन द्वारा उसके विद्यार्थियों को अपने भाषायी कौशल पुष्ट करने में मदद मिलेगी । मुक्त लेखन को लेखन के किस रूप में जाना जा सकता है ?

  1. (1) वह लेखन जो किसी भी नि:शुल्क स्रोत से लिया गया हो ।
  2. (2) वह लेखन जो इस बात पर आधारित है कि जो भी मस्तिष्क में आए उसे नियमों पर ध्यान दिए बगैर नोट किया जाए ।Correct answer
  3. (3) वह लेखन जो मुक्त चित्रकारी पर निर्भर करता हो ।
  4. (4) वह लेखन जो किसी स्वच्छन्द स्रोत के लिए योजित व लिखा जाए, जिसमें व्याकरणिक रूप से सही वाक्यों पर ध्यान दिया जाए ।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) जो भी मस्तिष्क में आए उसे नियमों पर ध्यान दिए बगैर नोट किया जाए

  1. मुक्त लेखन में बच्चा तय समय तक बिना रुके लिखता है और वर्तनी, व्याकरण की चिंता नहीं करता।
  2. इससे लिखने का डर कम होता है, विचारों का प्रवाह बढ़ता है और भाषा का सहज प्रयोग पुष्ट होता है।

सावधानी: 'मुक्त' का अर्थ नि:शुल्क स्रोत या चित्रकारी नहीं है, और व्याकरणिक शुद्धता पर ध्यान देना मुक्त लेखन के विपरीत है।