By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 126

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q126

समूह से भिन्न शब्द-युग्म है :

  1. (1) घर-ज़मीन
  2. (2) उद्योग-धंधे
  3. (3) गाँव-शहर
  4. (4) जाने-पहचानेCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) जाने-पहचाने

  1. घर-ज़मीन, उद्योग-धंधे और गाँव-शहर तीनों संज्ञा शब्दों के युग्म हैं, जिनके बीच 'और' का भाव छिपा है (घर और ज़मीन, गाँव और शहर)।
  2. 'जाने-पहचाने' संज्ञा-युग्म नहीं है; गद्यांश में यह 'परिवेश' की विशेषता बताता है, यानी विशेषण का काम करता है।
  3. दो क्रिया-रूपों से बना यह सहचर युग्म शब्द-भेद के आधार पर बाकी तीनों से अलग है।

सावधानी: केवल अर्थ देखें तो 'गाँव-शहर' विपरीतार्थक युग्म होने से (3) भी अलग लगता है, पर तीनों संज्ञा-युग्मों के बीच (4) ही अकेला विशेषण है।