By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 125

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q125

गद्यांश के अनुसार ____, ____ और ____ लोगों के विस्थापन के लिए उत्तरदायी हैं ।

  1. (1) बाढ़, भूकंप, प्रकृति
  2. (2) बाढ़, भूकंप, उद्योगCorrect answer
  3. (3) प्रकृति, उद्योग, शरणार्थी
  4. (4) बाढ़, भूकंप, रोजगार

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) बाढ़, भूकंप, उद्योग

  1. गद्यांश में विस्थापन के तीन कारण आए हैं: बाढ़, भूकंप (अस्थायी) और औद्योगीकरण यानी विकास (स्थायी)।
  2. (1) में 'प्रकृति' बाढ़ और भूकंप को ही दोहराता है, उद्योग छूट जाता है।
  3. (3) में 'शरणार्थी' विस्थापित लोग हैं, कारण नहीं; (4) में 'रोज़गार' का उल्लेख गद्यांश में नहीं है।