By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 124

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q124

‘औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से निर्वासित कर दिया है ।’ वाक्य में रेखांकित शब्द से आशय है :

  1. (1) झंझट
  2. (2) तूफानCorrect answer
  3. (3) झंकार
  4. (4) झमेले

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) तूफान

  1. 'झंझावात' का शाब्दिक अर्थ है तेज़ हवा के साथ आने वाली आँधी, यानी तूफान।
  2. वाक्य में यह औद्योगीकरण की प्रचंड लहर के लिए प्रयुक्त हुआ है।

सावधानी: 'झंझट', 'झमेले', 'झंकार' केवल ध्वनि में मिलते-जुलते हैं, अर्थ में नहीं।