By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 123

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q123

गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन सत्य है ?

  1. (1) प्रकृति के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।
  2. (2) उद्योग-धंधों के कारण हुआ विस्थापन अस्थायी होता है ।
  3. (3) उद्योगों के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।Correct answer
  4. (4) प्रकृति लोगों को विस्थापित नहीं करती है ।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) उद्योगों के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है।

  1. गद्यांश के अनुसार प्राकृतिक आफ़त में लोग कुछ समय के लिए जाते हैं और फिर लौट आते हैं, अतः (1) और (4) ग़लत हैं।
  2. विकास और प्रगति (औद्योगीकरण) के नाम पर उखड़े लोग कभी वापस नहीं लौटते, यानी यह विस्थापन स्थायी है।
  3. इसलिए (2) उलटा कथन है और (3) सही है।