By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 122

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q122

‘औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है ।’ वाक्य से आशय है :

  1. (1) घर-ज़मीन बेचकर पैसा कमाने में लगे रहना
  2. (2) निर्वासित होने के दुख को झेलने की विवशता
  3. (3) आँधी-तूफान के कारण घर छोड़ने की विवशता
  4. (4) औद्योगीकरण के कारण अपने घर छोड़ने की विवशताCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) औद्योगीकरण के कारण अपने घर छोड़ने की विवशता

  1. वाक्य में 'झंझावात' लाक्षणिक है: औद्योगीकरण की तेज़ और अनियंत्रित लहर।
  2. 'उखाड़कर निर्वासित कर दिया' का अर्थ है कि लोगों को मजबूरी में घर छोड़ना पड़ा।

सावधानी: विकल्प (3) 'आँधी-तूफान' शब्द का सीधा अर्थ लेता है, जबकि कारण औद्योगीकरण है; विकल्प (2) कारण ही नहीं बताता।