By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 121

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q121

भारत के नए शरणार्थी कौन हैं ?

  1. (1) बाढ़ के कारण विस्थापित लोग
  2. (2) औद्योगीकरण के कारण विस्थापित लोगCorrect answer
  3. (3) अकाल के कारण विस्थापित लोग
  4. (4) भूकंप के कारण विस्थापित लोग

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) औद्योगीकरण के कारण विस्थापित लोग

  1. गद्यांश की पहली पंक्ति कहती है कि नए शरणार्थी वे हैं जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने घर-ज़मीन से उखाड़ दिया।
  2. बाढ़ और भूकंप का उल्लेख केवल तुलना के लिए है; उनसे हटे लोग आफ़त टलने पर लौट आते हैं।
  3. अकाल का गद्यांश में कोई उल्लेख नहीं है।

सावधानी: बाढ़ या भूकंप वाले विकल्प गद्यांश में दिखते हैं, पर वे 'नए शरणार्थी' नहीं कहे गए।