By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 144

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 144 से 150 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि केवल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है ।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।

Q144

आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने पर मनुष्य दूसरों से व्यवहार करता है :

  1. (1) प्रेम और विद्वेष का
  2. (2) प्रेम और आदर काCorrect answer
  3. (3) प्रेम और समानता का
  4. (4) प्रेम और स्नेह का

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) प्रेम और आदर का

  1. गद्यांश कहता है कि आध्यात्मिक चेतना से जुड़कर हम दूसरों से प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।
  2. 'सम्मान' का पर्याय 'आदर' है, इसलिए (2) सही है।

सावधानी: (3) 'समानता' गद्यांश में अनुभूति के रूप में है, व्यवहार के रूप में नहीं; (1) में 'विद्वेष' उलटा भाव है।