By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 143

Topic: Reading skills

Q143

पठन की प्रकृति के बारे में कौन-सा सही है ?

  1. (1) बच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं ।Correct answer
  2. (2) पाठ्य-सामग्री के अर्थ को समझने के लिए सभी शब्दों को समझने की आवश्यकता है ।
  3. (3) संवेदी-गत्यात्मक कौशलों में परिपक्वता को पठन कौशलों में अंतरण के रूप में पूर्वानुमानित किया जाता है ।
  4. (4) पठन केवल डिकोड करने की योग्यता भर है ।

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) बच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं।

  1. पढ़ना अर्थ निर्माण की प्रक्रिया है, जो सार्थक सामग्री पढ़ने के अवसरों से विकसित होती है।
  2. अर्थ समझने के लिए हर शब्द जानना ज़रूरी नहीं; संदर्भ से अनुमान लगाया जाता है, अतः (2) ग़लत है।
  3. (4) पठन को केवल डिकोडिंग तक सीमित करता है, और (3) शारीरिक कौशल को पठन से सीधे जोड़ता है, जो उचित नहीं।