By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 148

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 144 से 150 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि केवल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है ।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।

Q148

‘चेतना’ का विलोम शब्द है :

  1. (1) जड़ताCorrect answer
  2. (2) जड़
  3. (3) निर्जीव
  4. (4) चैतन्य

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) जड़ता

  1. 'चेतना' भाववाचक संज्ञा है; इसका विलोम भी भाववाचक संज्ञा 'जड़ता' होगा।
  2. 'जड़' विशेषण/वस्तु के रूप में 'चेतन' का विलोम है, 'चेतना' का नहीं।
  3. 'निर्जीव' विशेषण है और 'चैतन्य' समानार्थी है।

सावधानी: 'जड़' चुनना आसान लगता है, पर शब्द-भेद का मेल नहीं बैठता।