By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 132

Topic: Reading skills

Q132

कक्षा II की अध्यापिका नवोमिता ने कक्षा पुस्तकालय का बहुत अच्छी तरह से प्रबंध किया है और वह विद्यार्थियों को कहानियाँ पढ़ने के लिए प्रेरित करती है ।
इस अभ्यास के साथ और किसका अनुपालन होना चाहिए ?

  1. (1) कहानियों में निहित नैतिक मूल्यों पर प्रत्यक्ष रूप से चर्चा करना और उन्हें कंठस्थ करना ।
  2. (2) पठन की संस्कृति का विकास करना ।Correct answer
  3. (3) विद्यार्थियों को और अधिक कहानियाँ कंठस्थ करने के लिए कहना चाहिए ।
  4. (4) विद्यार्थियों को लंबे समय तक व्यस्त रखना चाहिए, जिससे कि अध्यापक अपने लंबित कार्य को पूरा कर सके ।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पठन की संस्कृति का विकास करना।

  1. कक्षा पुस्तकालय और कहानियाँ पढ़ने की प्रेरणा का लक्ष्य है कि बच्चे आनंद के लिए स्वयं पढ़ें और पढ़ना उनकी आदत बने।
  2. नैतिक मूल्यों या कहानियों को कंठस्थ कराना (1, 3) रटंत को बढ़ाता है और पठन का आनंद घटाता है।
  3. (4) में बच्चों को केवल व्यस्त रखना शिक्षक का दायित्व नहीं है।