Q119
‘मुँह ताकना’ मुहावरे का अर्थ है :
- (1) दूसरों की प्रशंसा करना
- (2) दूसरों की निंदा करना
- (3) दूसरों से मदद की अपेक्षा करना
- (4) दूसरों का मुँह निहारना
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 115 से 120 ) में सही/ सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही
सोचते कहते हैं जो कुछ कर दिखाते हैं वही
मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही
जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही
भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं
कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं ।
‘मुँह ताकना’ मुहावरे का अर्थ है :
CBSE answer: (3)
उत्तर: (3) दूसरों से मदद की अपेक्षा करना
सावधानी: विकल्प (4) शब्दों का सीधा अर्थ है; मुहावरे में शब्दार्थ नहीं, लाक्षणिक अर्थ लिया जाता है।