By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 128

Topic: Grammar

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते ।

Q128

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

  1. (1) आधुनिक भारत
  2. (2) जाने-पहचाने परिवेश
  3. (3) घर-बारCorrect answer
  4. (4) नए शरणार्थी

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) घर-बार

  1. विशेषण-विशेष्य में पहला शब्द दूसरे की विशेषता बताता है: आधुनिक (भारत), जाने-पहचाने (परिवेश), नए (शरणार्थी)।
  2. 'घर-बार' दो संज्ञाओं का युग्म (द्वंद्व जैसा) है; इसमें कोई शब्द दूसरे की विशेषता नहीं बताता।
  3. अतः यह विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है।