By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 1 Hindi, Question 146

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 144 से 150 ) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि केवल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है ।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।

Q146

‘यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी ।’
इससे आप क्या समझते हैं ?

  1. (1) एक में एक मिलाने पर दो बनते हैं ।
  2. (2) मनुष्य में द्वैत भाव की समाप्ति पर ही प्रेम और शांति की स्थापना संभव है ।Correct answer
  3. (3) एक में एक मिलाने पर शांति प्राप्त होती है ।
  4. (4) एक में एक मिलाने पर एक ही बनता है ।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) द्वैत भाव की समाप्ति पर ही प्रेम और शांति की स्थापना संभव है।

  1. 'एक जमा एक बराबर एक' गणित नहीं, प्रतीक है: मैं और दूसरा अलग नहीं, एक हैं।
  2. गद्यांश में पहले कहा गया है कि द्वैत भाव खोने पर हम परमात्मा से एक हो जाते हैं।
  3. यह अनुभूति सबमें आए तो दुनिया शांति और प्रेम का स्थल बनेगी।

सावधानी: (4) शब्दशः अर्थ दोहराता है, आशय नहीं बताता।