By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 1 प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

प्रश्न 1

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : किसी भी उम्र में, शिक्षकों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बच्चा क्या नहीं कर सकता है, बजाय इसके कि वे मदद या समर्थन से क्या कर सकते हैं ।
कारण (R) : लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया है कि सीखने में केवल उन व्यवहारों को शामिल किया जाना चाहिए जो बच्चा स्वतंत्र रूप से कर सकता है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (2) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. (1) प्रतिभाशाली बच्चों में बेहतर शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल होते हैं ।
  2. (2) प्रतिभाशाली बच्चे शिक्षा के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं ।
  3. (3) प्रतिभाशाली बच्चों में ज्ञान के विशिष्ट क्षेत्र में उच्च स्तर की मानसिक क्षमता होती है ।
  4. (4) प्रतिभाशाली बच्चे दी गई समस्याओं के लिए नए और मूल समाधान लेकर आते हैं ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

कोहलबर्ग के नैतिक तर्क के किस स्तर पर बच्चे आमतौर पर दूसरों व समाज द्वारा निर्धारित नियमों को पूरी तरह से नहीं समझते हैं ?

  1. (1) उत्तर-संक्रियात्मक स्तर
  2. (2) पूर्व-पारंपरिक स्तर
  3. (3) पारंपरिक स्तर
  4. (4) पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

आकलन के उद्देश्य क्या होने चाहिए ?
(i) विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण यह पता लगाने के लिए कि वे क्या जानते और समझते हैं
(ii) ज्ञान में अंतर पता लगाने के लिए
(iii) प्रभावी शिक्षण गतिविधियों की पहचान करने के लिए
(iv) विद्यार्थियों को तुलनात्मक अंक देने के लिए
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (ii) (iii) और (iv)
  2. (2) (i) और (ii)
  3. (3) (i) (ii) और (iii)
  4. (4) (i) (iii) और (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, ‘आलम्बन’ (स्कैफोल्डिंग) शब्द का तात्पर्य क्या है ?

  1. (1) एक संसाधन सामग्री जो अवधारणाओं को बेहतर ढंग से याद रखने में सहायता करती है ।
  2. (2) एक ऐसा मापन उपकरण जिसका उपयोग विद्यार्थी के संज्ञानात्मक विकास के आकलन करने के लिए किया जाता है ।
  3. (3) यह एक लाक्षणिक शब्द है जिसका अर्थ है जब विद्यार्थियों को स्वयं सीखने के लिए छोड़ दिया जाता है ।
  4. (4) एक ऐसी रणनीति जिसमें अधिक जानकार व्यक्ति कम जानकार व्यक्ति को कोई नया कौशल या अवधारणा सीखने में सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

निम्नलिखित में से कौन-से कारक प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान वृद्धि और विकास में योगदान देते हैं ?
(i) सांस्कृतिक प्रथाएँ
(ii) पोषण
(iii) खेल के अवसर
(iv) शिक्षा की गुणवत्ता
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (i), (ii), (iii) और (iv)
  2. (2) केवल (ii), (iii) और (iv)
  3. (3) केवल (i) और (ii)
  4. (4) केवल (ii) और (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

बच्चे ___________ प्रदर्शित करते हैं जब वे जानवरों की पहचान करने के लिए अपनी मानसिक संरचना में ‘घोड़ों’ को पहचानने के लिए नया स्कीमा जोड़ते हैं ।

  1. (1) आलम्बन
  2. (2) समायोजन
  3. (3) अधिसंज्ञान
  4. (4) समावेशन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत की आलोचना :

  1. (1) अधिगम के लिए अभिप्रेरणा को विकसित करने में भावनात्मक कारकों की प्रमुखता पर विचार करने के लिए की गई है ।
  2. (2) सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों की कीमत पर विकास की प्रक्रिया में जैविक प्रभावों पर ज़ोर देने के लिए की गई है ।
  3. (3) अधिगम की प्रक्रिया में शिक्षकों के बजाय विद्यार्थियों को महत्त्व देने के लिए की गई है ।
  4. (4) अधिगम की प्रक्रिया में आनुवंशिकता और जीवविज्ञान की भूमिका को अनदेखा करने के लिए की गई है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

शरीर और मस्तिष्क की वृद्धि, संवेदी क्षमताएँ और गतिक कौशल किसके हिस्से हैं ?

  1. (1) संवेदी चालक विकास
  2. (2) शारीरिक विकास
  3. (3) संज्ञानात्मक विकास
  4. (4) सामाजिक विकास
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

समस्या-समाधान की प्रक्रियाएँ किससे बाधित होती हैं ?

  1. (1) कलन-विधि के उपयोग से
  2. (2) अन्वेषण से
  3. (3) प्रकार्यात्मक स्थिरता से
  4. (4) सादृश्य सोच से
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : स्व-विनियमन और आवेग नियंत्रण विद्यालयी पाठ्यक्रम का एक महत्त्वपूर्ण घटक होना चाहिए ।
कारण (R) : सामाजिक-भावनात्मक कौशल विद्यार्थियों को अपने स्वयं के सीखने को विनियमित करने में मदद करते हैं ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

निम्नलिखित में से कौन-सा आयु-समूह मध्य बाल्यावस्था के अंतर्गत आता है ?

  1. (1) 6 – 11 वर्ष
  2. (2) 12 – 16 वर्ष
  3. (3) 3 – 5 वर्ष
  4. (4) जन्म से 2 वर्ष तक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : अधिगम के लिए मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए मानकीकृत परिणाम प्रदर्शन के उपयोग के बजाय विद्यार्थी सीखने का समर्थन करने के लिए प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए शिक्षक द्वारा किए गए कार्यों को शामिल किया जाना चाहिए ।
कारण (R) : मानकीकृत परीक्षण अधिगम के लिए आकलन के बजाय अधिगम के आकलन के साथ अधिक संरेखित होते हैं ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों ग़लत है ।
  4. (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : बच्चों का विकास आनुवंशिक कोडों के प्रकट होने का प्रत्यक्ष परिणाम है ।
कारण (R) : बाल्यावस्था विकास का एक प्राकृतिक जैविक चरण है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : शिक्षकों को अधिगम को सख्त अनुशासन से नहीं जोड़ना चाहिए क्योंकि बच्चे डर और तनाव के माहौल में प्रभावी ढंग से नहीं सीखते हैं ।
कारण (R) : प्रारंभिक बाल्यावस्था भाषा के विकास के लिए एक संवेदनशील अवधि है ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

सांस्कृतिक रूप से स्वीकृत पुल्लिंग और स्त्रीलिंग व्यवहार के सीखे हुए पैटर्न को ‘जेंडर ____________’ कहा जाता है ।

  1. (1) रूढ़िवादिता
  2. (2) भूमिका
  3. (3) पूर्वाग्रह
  4. (4) स्थिरता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

एक शिक्षक को अपनी कक्षा में विचलित होने वाले विद्यार्थियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ?

  1. (1) प्रत्येक कक्षा के लिए भौतिक पुरस्कार प्रदान करने चाहिए जिसमें वे ध्यान दें
  2. (2) उन्हें कड़ी-से-कड़ी सजा देनी चाहिए
  3. (3) अभिभावकों को फोन कर बच्चों को कड़ी सजा देने की धमकी देनी चाहिए
  4. (4) कक्षा को प्रबंधनीय समूहों में विभाजित करके उन्हें सहयोगात्मक रूप से सीखने के मौके देने चाहिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षकों को अकसर लड़कों और लड़कियों से अलग-अलग उम्मीदें होती हैं ।
कारण (R) : ‘लैंगिक’ मतभेदों के बारे में विश्वास रूढ़िवादिता को सूचित करते हैं, जो अकसर केवल दो नामीकरण — लड़के और लड़कियों में वर्गीकृत करते हैं ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : समावेशन में विभिन्नताओं की स्वीकृति होती है एवं यह सुनिश्चित करता है कि बहिष्करण के सभी रूप हटा दिए जाएँ ।
कारण (R) : विविधता को एक बाधा के रूप में देखने के बजाय उसे महत्त्वपूर्ण मानना चाहिए ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  4. (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन के कौशलों को विकसित करने के लिए, एक शिक्षिका को ऐसी गतिविधियाँ तैयार और करवानी चाहिए जो :
(i) तार्किक तर्कशक्ति और विश्लेषण की माँग करें ।
(ii) पहले सीखी हुई अवधारणाओं की केवल पुन:प्राप्ति की माँग करें ।
(iii) यंत्रवत् याद करने और रटने की माँग करें ।
(iv) जानकारी के संश्लेषण और मूल्यांकन की माँग करें ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (ii) और (iv)
  2. (2) (ii) और (iii)
  3. (3) (i) और (iv)
  4. (4) (i) और (ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

जीन पियाज़े के अनुसार बुद्धि, __________ (सीखने के लिए बुनियादी नींव) में परिवर्तन करने की क्षमता है ।

  1. (1) अवधारणाओं
  2. (2) संज्ञानात्मक मानचित्र
  3. (3) स्कीमा
  4. (4) संघों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

एक रचनावादी कक्षा का तात्पर्य है :

  1. (1) ज्ञान के पुनरुत्पादन पर ध्यान देना
  2. (2) सीखने को एक निष्क्रिय प्रक्रिया के रूप में देखना
  3. (3) कई शैक्षणिक रणनीतियों का उपयोग करना
  4. (4) एक प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक की भूमिका पर ज़ोर देना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

पठनवैकल्य (डिस्लेक्सिया) एक ___________ है ।

  1. (1) विकासात्मक लेखन विकार
  2. (2) विकासात्मक पठन विकार
  3. (3) विकासात्मक गतिक विकार
  4. (4) विकासात्मक स्व-प्रतिरक्षित विकार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : प्रभावी शिक्षण में विद्यार्थियों को एक संगठित तरीके से जानकारी प्रस्तुत करना और चर्चा के अवसर प्रदान करना शामिल है ।
कारण (R) : अधिगम प्राथमिक रूप से सूचना को याद रखने और पुनरुत्पादित करने की एक प्रक्रिया है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार वाले बच्चों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी शिक्षण रणनीति है ?

  1. (1) लंबे और बिना-रुके व्याख्यान करना
  2. (2) निरंतर महत्त्वपूर्ण मौखिक प्रतिक्रिया प्रदान करना
  3. (3) ऐसे कार्य देना जिनमें बहु-कार्य की आवश्यकता हो
  4. (4) दृश्यक सामग्री और हाथों से करने वाली गतिविधियों का उपयोग करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

प्रमस्तिष्क घात के प्रारंभिक लक्षणों को _____________ में लंबे विलंब से पहचाना जा सकता है ।

  1. (1) समझ और बुझने की क्षमता
  2. (2) सूक्ष्म गतिक और स्थूल गतिक कौशल
  3. (3) पढ़ने और लिखने
  4. (4) वस्तुओं की दृश्यक पहचान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

बच्चों का विकास :

  1. (1) का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है
  2. (2) एक सरल एकात्मक प्रक्रिया है
  3. (3) अस्त-व्यस्त और अव्यवस्थित है
  4. (4) एक एकीकृत प्रक्रिया है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

जीन पियाज़े के सिद्धांत में, बुद्धिमत्ता किसके विकास के बारे में है ?

  1. (1) सांस्कृतिक उपकरणों का उपयोग करने की क्षमता
  2. (2) अपनी मूल प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना
  3. (3) भावनात्मक परिपक्वता
  4. (4) संज्ञानात्मक स्कीमा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

अवधारणाओं को प्रस्तुत करने का निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम प्रभावी अधिगम के पक्ष में है ?

  1. (1) ज्ञात से अज्ञात
  2. (2) जटिल से सरल
  3. (3) प्रतिष्ठित से प्रतीकात्मक
  4. (4) अमूर्त से मूर्त
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

ज्ञान निर्माण के संरचनावादी दृष्टिकोण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे :

  1. (1) विषय-वस्तु को यंत्रवत् रटें ।
  2. (2) अपने सहपाठियों के साथ बातचीत और सहयोग करने में शामिल हों ।
  3. (3) एक समस्या का समाधान करने के लिए केवल एक ही तरीका अपनाएँ ।
  4. (4) अपनी सांस्कृतिक समझ को त्याग दें ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

निम्न पैटर्न में अगली दो संख्याओं का योग क्या है ?
13, 17, 19, 23, 29, ____, ____

  1. (1) 68
  2. (2) 71
  3. (3) 69
  4. (4) 67
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

ΔABC\Delta ABC में, भुजा BC और BA को क्रमशः D और E तक बढ़ाया गया है । यदि ∠ACD=120∘\angle ACD = 120^\circ और ∠CAE=130∘\angle CAE = 130^\circ है, तो ∠ABC\angle ABC की माप क्या है ?

  1. (1) 65∘65^\circ
  2. (2) 70∘70^\circ
  3. (3) 75∘75^\circ
  4. (4) 80∘80^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

यदि 1001×121=11×12111−275×1001 \times 121 = 11 \times 12111 - 275 \times ___________ है, तो रिक्त स्थान पर कौन-सी संख्या होगी ?

  1. (1) 42
  2. (2) 88
  3. (3) 44
  4. (4) 22
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

यदि 3024=p4×q3×r3024 = p^4 \times q^3 \times r है, जहाँ p, q तथा r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (3p−5q+r)(3p - 5q + r) का मान क्या है ?

  1. (1) −4-4
  2. (2) −2-2
  3. (3) 0
  4. (4) 2
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

यदि किसी बहुफलकी के फलकों और किनारों की संख्याएँ क्रमशः 5 और 8 हैं, तो उसके शीर्षों की संख्या है :

  1. (1) 8
  2. (2) 5
  3. (3) 10
  4. (4) 15
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

यदि 112 इकाई + 12 हजार −11012=□×25- 11012 = \square \times 25 है, तो □\square के स्थान पर संख्या है :

  1. (1) 54
  2. (2) 42
  3. (3) 52
  4. (4) 44
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

8 पेनों का मूल्य ₹ 116 है और 15 पेंसिलों का मूल्य ₹ 67·50 है । सुरभि के पास एक ₹ 200 का नोट है । यदि वह 6 पेन तथा 8 पेंसिल खरीदती है, तो उसके पास अब कितने रुपये बचेंगे ?

  1. (1) ₹ 70
  2. (2) ₹ 77
  3. (3) ₹ 80
  4. (4) ₹ 74
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

किसी आयताकार डिब्बे की आंतरिक लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12 cm, 10 cm तथा 7 cm हैं । 6720 सेंटीमीटर घनों को पैक करने के लिए, ऐसे कितने डिब्बों की आवश्यकता है ?

  1. (1) 7
  2. (2) 6
  3. (3) 9
  4. (4) 8
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?

  1. (1) दो न्यून कोणों का योग एक ऋजु कोण के बराबर हो सकता है ।
  2. (2) दो न्यून कोणों का योग एक समकोण के बराबर हो सकता है ।
  3. (3) दो न्यून कोणों का योग एक अधिक कोण के बराबर हो सकता है ।
  4. (4) एक न्यून कोण और एक अधिक कोण का योग एक ऋजु कोण के बराबर हो सकता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

रवि, सोनू को पिज्ज़ा का एक-चौथाई भाग देता है और शेष पिज्ज़ा का एक-तिहाई भाग प्रिया को देता है । शेष पिज्ज़ा को वह अनू, बॉबी तथा चीमा में बराबर-बराबर बाँट देता है । चीमा को पूरे पिज्ज़ा का कितना भाग प्राप्त होता है ?

  1. (1) 16\frac{1}{6}
  2. (2) 112\frac{1}{12}
  3. (3) 19\frac{1}{9}
  4. (4) 536\frac{5}{36}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

निम्न सारणी, विद्यालय ABC में एक सप्ताह के भिन्न-भिन्न दिनों में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या को प्रदर्शित करती है । सारणी का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए :

दिन उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या
सोमवार 382
मंगलवार 390
बुधवार 405
बृहस्पतिवार 411
शुक्रवार 388

मंगलवार और बृहस्पतिवार को उपस्थित कुल विद्यार्थियों की संख्या, सोमवार और शुक्रवार को उपस्थित कुल विद्यार्थियों की संख्या से कितनी अधिक है ?

  1. (1) 37
  2. (2) 31
  3. (3) 32
  4. (4) 33
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

2002 को 101 से भाग देने पर प्राप्त शेषफल और 2201 को 102 से भाग देने पर प्राप्त शेषफल में अंतर निम्न के बीच स्थित है :

  1. (1) 25 और 30
  2. (2) 20 और 25
  3. (3) 15 और 20
  4. (4) 30 और 35
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

20 लड्डुओं का भार 1 kg है । यदि एक डिब्बे में 8 लड्डू पैक किए जा सकते हों, तो 50 kg लड्डुओं को पैक करने के लिए कितने डिब्बों की आवश्यकता होगी ?

  1. (1) 150
  2. (2) 100
  3. (3) 120
  4. (4) 125
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य है/हैं ?
(i) 6 दिनों में मिनटों की संख्या 2252\frac{2}{5} घंटों में सेकंडों की संख्या के बराबर है ।
(ii) 10 दिनों में मिनटों की संख्या 120 घंटों में मिनटों की संख्या के बराबर है ।
(iii) 2 घंटों में सेकंडों की संख्या 5 दिनों में मिनटों की संख्या के बराबर है ।
(iv) 5 दिनों में घंटों की संख्या 2 मिनटों में सेकंडों की संख्या के बराबर है ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) केवल (iii)
  2. (2) (i), (iii) और (iv)
  3. (3) केवल (i) और (iii)
  4. (4) केवल (ii) और (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

प्राथमिक कक्षा के गणित के एक शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों को निम्नलिखित समस्या हल करने के लिए दी :
“यदि एक खिलौना गाड़ी की कीमत ₹ 50 है, तो ऐसी 25 खिलौना गाड़ियों की कीमत क्या होगी ?”
एक विद्यार्थी ने जवाब दिया, “दस गाड़ियाँ होंगी ₹ 500 की; बीस गाड़ियाँ होंगी ₹ 1,000 की; पाँच गाड़ियाँ होंगी ₹ 250 की; तो इसलिए कुल कीमत हुई ₹ 1,250 ।”
ऊपर दी गई कलनविधि में विद्यार्थी द्वारा किस स्वत:शोध प्रणाली (ह्यूरिस्टिक्स) का उपयोग किया गया है ?

  1. (1) योग का क्रमविनिमेय नियम
  2. (2) अपघटन और साहचर्य नियम
  3. (3) अपघटन और पुनरावर्ती समूहीकरण
  4. (4) गुणन का साहचर्य नियम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

‘प्रत्येक अभाज्य संख्या के केवल दो गुणनखंड होते हैं ।’ कक्षा VI में यह सिद्ध करने के लिए किस विधि का पालन करना सबसे उपयुक्त है ?

  1. (1) निगमनात्मक विधि
  2. (2) संश्लेषण विधि
  3. (3) आगमनात्मक विधि
  4. (4) विश्लेषण विधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

यदि एक रेखा, तीन रेखाओं के अनुप्रस्थ है, तब कितने कोण बनेंगे ?

  1. (1) 3
  2. (2) 12
  3. (3) 9
  4. (4) 6
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

मल्टी-बेस अंकगणित ब्लॉक (MAB) — गणितीय हस्त-कौशल सामग्री का आविष्कार किसने किया, जिनका उपयोग विद्यार्थियों द्वारा संख्या बोध निर्माण, जोड़, स्थानीय मान और गिनती को समझने के लिए किया जा सकता है ?

  1. (1) ज़ोल्टन डीन्स
  2. (2) वैन हील
  3. (3) हंस फ्रॉयडेंथल
  4. (4) मैग्डलीन लैम्पर्ट
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

एक विद्यार्थी व्यवकलन पर दी गई समस्या को निम्नलिखित तरीके से हल करता है :
604− 86524\begin{array}{r} 604 \\ -\,86 \\ \hline 524 \\ \hline \end{array}
विद्यार्थी द्वारा दिए गए समाधान के आलोक में सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

  1. (1) विद्यार्थी ने असावधानीवश एक त्रुटि की है ।
  2. (2) विद्यार्थी ने योग की कलनविधि को व्यवकलन तक अति विस्तारित किया है ।
  3. (3) विद्यार्थी नहीं जानता की दो संख्याओं का व्यवकलन कैसे करना है ।
  4. (4) विद्यार्थी ने इकाई और दहाई दोनों स्थानों को ‘10’ की तरह पुन:समूहित किया है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

‘π\pi की अनंत श्रृंखला’ की खोज ___________ द्वारा की गई ।

  1. (1) महावीर
  2. (2) आर्यभट्ट
  3. (3) रामानुजन
  4. (4) भास्कर I
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्नलिखित में से कौन-सी व्यापक और निरंतर मूल्यांकन (CCE) के बारे में भ्रांतियाँ हैं ?
(i) CCE प्राप्तांकों को ग्रेड में परिवर्तित करने के अलावा और कुछ नहीं है ।
(ii) बच्चों के अधिगम के आकलन के लिए शिक्षकों को प्रतिदिन गृहकार्य देना पड़ता है ।
(iii) यह गणित में तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है ।
(iv) CCE में, आकलन शिक्षण और अधिगम का हिस्सा होता है ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (iii) और (iv)
  2. (2) (i), (ii) और (iii)
  3. (3) (i) और (ii)
  4. (4) केवल (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

मधु तर्कपूर्ण विवेचन करने लगी है और संरक्षण पर आधारित क्रियाओं को मनोगत करने लगी है । जीन पियाज़े के अनुसार, मधु संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था पर है ?

  1. (1) अमूर्त-संक्रियात्मक
  2. (2) पूर्व-संक्रियात्मक
  3. (3) मूर्त-संक्रियात्मक
  4. (4) संवेदी-गामक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

“यदि एक कमीज का मूल्य ₹ 800 है और दुकानदार उसे कटौती दर 16% पर बेचता है, तो उसका विक्रय मूल्य क्या होगा ?”
कक्षा VI के दो विद्यार्थियों ने, इसे निम्नलिखित तरीकों से हल किया :
विद्यार्थी I : विक्रय मूल्य = ₹ 800 – ₹ 800 का 16%
= ₹ 800 – ₹ (80 + 48)
= ₹ 800 – ₹ 128 = ₹ 672
विद्यार्थी II : विक्रय मूल्य = ₹ 800 – ₹ 800 का 16%
= ₹ 800 – ₹ (800×16100)\left(\frac{800 \times 16}{100}\right)
= ₹ 800 – ₹ 8 × 16
= ₹ 800 – ₹ 128 = ₹ 672
उपर्युक्त स्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त है ?

  1. (1) विद्यार्थी I और विद्यार्थी II, दोनों द्वारा उपयोग की गई गणितीय प्रक्रियाएँ सही हैं, परन्तु विद्यार्थी I द्वारा उपयोग की गई प्रक्रिया को परीक्षा में उपयोग नहीं किया जा सकता है ।
  2. (2) विद्यार्थी I द्वारा उपयोग की गई गणितीय प्रक्रिया ग़लत है ।
  3. (3) विद्यार्थी I और विद्यार्थी II, दोनों द्वारा उपयोग की गई गणितीय प्रक्रियाएँ सही हैं ।
  4. (4) केवल विद्यार्थी II द्वारा उपयोग की गई गणितीय प्रक्रिया सही है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

निम्नलिखित में से क्या, आकलन के एक साधन के रूप में, उपाख्यानात्मक रिकॉर्ड के लिए सही नहीं है ?

  1. (1) एक बच्चे की प्रगति की लिखित टिप्पणियों को संदर्भित करता है जो एक शिक्षक/शिक्षिका दैनिक आधार पर रखता/रखती है
  2. (2) अनेक मनोरंजक कक्षायी घटनाओं को सम्मिलित करता है
  3. (3) यह एक बच्चे के चुने हुए सर्वश्रेष्ठ कार्यों का संग्रह होता है
  4. (4) एक बच्चे के जीवन में महत्त्वपूर्ण घटनाओं के अवलोकन संबंधी वर्णनात्मक रिकॉर्ड प्रदान करता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (NEP 2020) ___________ पर बल नहीं देती ।

  1. (1) अवधारणात्मक समझ
  2. (2) अनुभव-आधारित अधिगम
  3. (3) क्रियाकलापों द्वारा सीखने
  4. (4) रटकर याद करने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

  1. (1) हिंदू-अरबी संख्यान (न्यूमरेशन) प्रणाली स्थानीय मान की अवधारणा पर आधारित है जो कि दस को एक ‘आधार (बेस)’ के रूप में उपयोग करती है ।
  2. (2) एक ‘संख्या’ और एक ‘संख्यांक’ (न्यूमरल) के बीच कोई अंतर नहीं होता है ।
  3. (3) एकैकी संगति एक संख्या-पूर्व (प्री-नंबर) अवधारणा है ।
  4. (4) हिंदू-अरबी संख्यान (न्यूमरेशन) प्रणाली में, सभी संख्याओं को एक परिमित अंकों के समूह द्वारा निरूपित किया जा सकता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

प्राथमिक स्तर पर गुणन की अवधारणा का परिचय कराने की सबसे उपयुक्त कार्यनीति को पहचानिए ।

  1. (1) उन्हें गुणन चिह्न से परिचित कराया जाना चाहिए ।
  2. (2) उन्हें प्रतिदिन कम-से-कम 10 गुणा की समस्याओं का अभ्यास करने के लिए कहा जाना चाहिए ।
  3. (3) बच्चों को 20 तक पहाड़े याद करने के लिए कहा जाना चाहिए ।
  4. (4) बच्चों को पुनरावृत्त योग के रूप में गुणन के दैनिक जीवन से संबंधित पर्याप्त उदाहरण दिए जाने चाहिए ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्नलिखित में से जो कथन सही नहीं है उसे पहचानिए :

  1. (1) गणित केवल ऐल्गोरिथ्म का अध्ययन नहीं है ।
  2. (2) गणित, पैटर्न का अध्ययन है ।
  3. (3) अनुमान लगाना एक गणितीय कौशल नहीं है ।
  4. (4) गणित, समस्याओं को हल करने में मदद करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षा के एक ग़ैर-पारंपरिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है ?

  1. (1) यह शिक्षार्थियों को उच्च गणित के लिए तैयार करता है ।
  2. (2) यह गणितीय वस्तुओं, आँकड़ों, दिक्स्थान रूपों और पैटर्न का बोध कराता है ।
  3. (3) यह समस्याओं को हल करने के नियमों और तरीकों के बारे में है ।
  4. (4) यह निर्धारित तरीके से हल करने के लिए समस्याओं का एक समूह है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

निम्नलिखित में से कौन-से मिज़ोरम के विशेष नृत्य रूप “चेरॉ” में इस्तेमाल होते हैं ?

  1. (1) मिट्टी के घड़े, लकड़ी की डंडियाँ
  2. (2) बाँस की डंडियाँ, ढोल
  3. (3) सीटी, ढोल
  4. (4) बाँस की डंडियाँ, बाँसुरी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से कौन-से एक उत्पाद पेट्रोलियम से प्राप्त नहीं होता है ?

  1. (1) केरोसिन तेल
  2. (2) मोम
  3. (3) ग्रीज़
  4. (4) जैट्रोपा तेल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

वीवर पक्षी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. (1) ये केवल दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं ।
  2. (2) ये निशाचर (रात के) पक्षी हैं ।
  3. (3) मादा और नर वीवर पक्षी दोनों मिलकर खूबसूरत घोंसला बनाते हैं ।
  4. (4) मादा वीवर पक्षी को जो घोंसला सबसे अच्छा लगता है, उसमें ही वह अंडे देती है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

अगर गीली ब्रेड को किसी बंद डिब्बे में 3 – 4 दिन के लिए रखा जाए, ब्रेड पर कुछ हरे-काले धब्बे दिखते हैं । उस पर हरे-काले धब्बे हैं :

  1. (1) मशरूम (कुकुरमुत्ता)
  2. (2) जीवाणु
  3. (3) खमीर
  4. (4) ब्रेड मोल्ड
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्यों का संबंधित राज्यों से मिलान कीजिए :

शास्त्रीय नृत्य राज्य
A. भरतनाट्यम i. आँध्र प्रदेश
B. कथक ii. केरल
C. मोहिनिअट्टम iii. उत्तर प्रदेश
D. कुचिपुड़ी iv. तमिलनाडु

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
  2. (2) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
  3. (3) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
  4. (4) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

मध्य प्रदेश के सीमान्तवर्ती राज्य हैं :

  1. (1) गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार
  2. (2) राजस्थान, गुजरात, हरियाणा
  3. (3) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात
  4. (4) गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

हमारे देश के किसी भाग में बने सामान्य घरों के नीचे दिए गए विवरण पर विचार कीजिए :
“ढालू छतों वाले पत्थर अथवा लकड़ी से बने घर”
यह भाग है :

  1. (1) असम
  2. (2) लद्दाख
  3. (3) राजस्थान
  4. (4) हिमाचल प्रदेश
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : भीमबेटका गुफाओं और शरण के लिए प्रसिद्ध है ।
कारण (R) : यह चट्टानी शरण नर्मदा घाटी के समीप हैं ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

कोई डॉक्टर X पर स्थित है और उसका क्लिनिक Y पर स्थित है । चूँकि इन दोनों स्थितियों के बीच कोई सीधा सड़क नहीं है अत: डॉक्टर पहले X से A पर जाते हैं जो X के ठीक दक्षिण में लगभग 250 मीटर की दूरी पर है, फिर B पर जाते हैं जो A के ठीक पूर्व में लगभग 400 मीटर की दूरी पर है, फिर C पर जाते हैं जो B के ठीक दक्षिण में लगभग 125 मीटर की दूरी पर है, और अन्त में वह Y पर अपने क्लिनिक पहुँचते हैं जो C के ठीक पश्चिम में लगभग 650 मीटर की दूरी पर है । Y पर क्लिनिक के सापेक्ष, X पर डॉक्टर के घर की सही दिशा क्या है ?

  1. (1) दक्षिण-पश्चिम
  2. (2) उत्तर-पूर्व
  3. (3) दक्षिण-पूर्व
  4. (4) उत्तर-पश्चिम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

चींटियों के बिल की देख-भाल और सुरक्षा निम्नलिखित में से कौन करता है ?

  1. (1) सिपाही चींटियाँ
  2. (2) फेरो (राजा) चींटी
  3. (3) रानी चींटी
  4. (4) काम करने वाली चींटियाँ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) डॉ. ब्यूमोंट वह व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने प्रयोगों से भोजन के पाचन के कई रहस्य खोले ।
(ii) उन्होंने यह पाया कि पाचक रसों का स्रावण करके हमारा पेट भोजन को बिलोता और पचाता है ।
(iii) उन्होंने यह भी पाया कि हमारे पेट में पाचक रस क्षारीय होता है ।
(iv) डॉ. ब्यूमोंट ने एक ही व्यक्ति के पेट पर उन्नीस वर्ष तक प्रयोग किए ।
सही कथन हैं :

  1. (1) (ii) और (iv)
  2. (2) (i) और (iii)
  3. (3) (i) और (iv)
  4. (4) (i) और (ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं उस कथन को चुनिए जो सही नहीं है ।

  1. (1) एक झुंड में सामान्यतया 10 से 12 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं ।
  2. (2) झुंड की सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुंड की नेता होती है ।
  3. (3) हाथियों के झुंड में केवल हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं ।
  4. (4) हाथी 24-25 वर्ष की आयु तक ही इस झुंड में रहते हैं ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

गांधीजी अंग्रेजों द्वारा लगाए गए नमक कानून को तोड़ने के लिए 1930 में ‘दांडी मार्च’ नामक एक लंबी यात्रा पर निकले । उन्होंने अपनी गुजरात में ___________ से ___________ तक अपनी यात्रा की ।

  1. (1) दांडी समुद्रतट, अहमदाबाद
  2. (2) अहमदाबाद, दांडी समुद्रतट
  3. (3) अहमदाबाद, गांधी नगर
  4. (4) गांधी नगर, साबरमती
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : कभी-कभी शासक अपने आदेशों को इस तरह उत्कीर्ण करवाते थे ताकि लोग उन्हें देख सकें, पढ़ सकें और उनका पालन कर सकें ।
कारण (A) : कुछ अन्य प्रकार के अभिलेख भी मिलते हैं जिनमें राजाओं और रानियों ने अपने कार्यों के विवरण अभिलिखित करवाए हैं ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : सौर ऊर्जा और ज्वारीय ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं ।
कारण (R) : अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के नवीकरण के लिए हजारों वर्ष लगते हैं ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  3. (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  4. (4) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

देव कक्षा V के बच्चों को पर्यावरणीय मुद्दे सिखा रहा है । वह अपनी कक्षा के बच्चों को क्षेत्र भ्रमण के लिए लेकर जाता है । बच्चों के आकलन के लिए वह एक ऐसे आकलन के उपकरण को उपयोग में लाना चाहता है जो स्पष्ट रूप से लिखित से मौखिक तक किसी भी प्रकार के बच्चों के काम के सभी घटकों में उपलब्धि मानदंड को इंगित करे । निम्नलिखित में से वह कौन-सा आकलन का उपकरण है ?

  1. (1) रेटिंग स्केल
  2. (2) रुब्रिक्स
  3. (3) शिक्षकों के आख्यान
  4. (4) चेक लिस्ट
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

पर्यावरणीय मुद्दों के अध्ययन के लिए, एक शिक्षक मच्छर के पेट की कहानी एक वैज्ञानिक की जुबानी बच्चों को सुनाता है । निम्नलिखित में से इस कहानी को पाठ्यपुस्तक में रखने का सबसे उपयुक्त कारण क्या है ?

  1. (1) बच्चों को यह बताना की वैज्ञानिक प्रक्रिया क्या है तथा वैज्ञानिक किस अथक प्रयास के उपरांत अपनी खोज को पूरा करते हैं ।
  2. (2) माइक्रोस्कोप से बहुत छोटे-छोटे जीवाणु देखे जाते हैं ।
  3. (3) मच्छरों से ही मलेरिया फैलता है ।
  4. (4) रोनाल्ड रॉस को 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा पुरस्कार मिला ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित में से क्या अपने आस-पास की दुनिया के अध्ययन के लिए सबसे उपयुक्त नहीं होना चाहिए ?

  1. (1) शिक्षक केन्द्रित उपागम
  2. (2) समस्या समाधान जैसे गुणों का विकास
  3. (3) सकारात्मक अभिवृत्ति एवं मूल्यों का विकास
  4. (4) बाल केन्द्रित उपागम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : एक ही विषय पर अलग समझ रखने वालों से वार्तालाप हमें ज्यादा आलोचनात्मक दृष्टि से सोच पाने की जरूरत महसूस कराता है जिससे कि हमारा ज्ञान परिष्कृत होता है ।
कारण (R) : रचनावाद के अनुसार ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया मूलत: एक सामाजिक प्रक्रिया है, जिसमें दूसरों के विचार और मान्यताएँ एक अहम किरदार निभाती हैं ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  2. (2) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

निम्नलिखित में से क्या बच्चों के द्वारा पर्यावरण के अध्ययन का एक उद्देश्य होना चाहिए ? नीचे दिए गए उचित विकल्पों को चुनकर इस उद्देश्य में दिए गए रिक्त स्थानों को सही क्रम में भरिए :
बच्चे की ____________ समझ व दक्षता में संवर्धन करना जिससे कि उसमें ____________ तथ्यों के प्रति जिज्ञासा जागरूक हो, जो कि ____________ परिवेश से शुरू करके ____________ परिवेश की ओर ले जाने में सहायक हो ।

  1. (1) मनोगत्यात्मक, पारिवारिक, सामाजिक, प्राकृतिक
  2. (2) संज्ञानात्मक, सामाजिक, पारिवारिक, विस्तारित
  3. (3) सामाजिक, संज्ञानात्मक, विस्तारित, पारिवारिक
  4. (4) भावात्मक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

निम्नलिखित में से कौन-सा संकेतक पर्यावरण मुद्दों के अध्ययन में आकलन के लिए उपयुक्त नहीं है ?

  1. (1) चर्चा
  2. (2) अवलोकन
  3. (3) विश्लेषण
  4. (4) याद करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

एक अच्छा पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक हमेशा बच्चों के परिवेश से उदाहरण लेकर पर्यावरण के मुद्दों पर बात करता है । बच्चों का यह परिवेश उनके सीखने में बहुत मदद करता है । बच्चे का यह परिवेश ____________ है ।

  1. (1) तृतीयक संदर्भ
  2. (2) द्वितीयक संदर्भ
  3. (3) प्राकृतिक संदर्भ
  4. (4) प्राथमिक संदर्भ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

कठपुतलियों के द्वारा पर्यावरण से जुड़े बहुत सारे संदेश दिए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों को प्रशिक्षण दें एवं विशेष कौशल का विकास करें । कक्षा में कठपुतलियों के निर्माण के लिए शिक्षक के द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियाँ बच्चों को प्रेरित कर सकती हैं ?
(i) बच्चों के छोटे-छोटे समूह बनाएँ जिससे कि उनके बीच में से डर एवं हिचक बाहर निकल जाए ।
(ii) बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच के कौशलों के विकास को बढ़ावा दें ।
(iii) कक्षा में बच्चों के लिए संरचित वातावरण का निर्माण करें ।
(iv) कक्षा में कठपुतली निर्माण के लिए प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण करें ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (i) और (iv)
  2. (2) (ii) और (iii)
  3. (3) (i) और (ii)
  4. (4) (iii) और (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में दिए गए थीम “यात्रा” अनुसार, ऐतिहासिक इमारतों के माध्यम से बच्चों में पुराने समय की तकनीकी, डिज़ाइन, धातुओं का प्रयोग आदि के प्रति समझ बनाई गई है । इस थीम के द्वारा पर्यावरण के अध्ययन के कौन-से सामान्य उद्देश्य को प्राप्त किया जा रहा है ?

  1. (1) इमारतों का सर्वे कैसे किया जाता है इसका प्रतिवेदन बनाना
  2. (2) बाद की अवस्थाओं में मात्रात्मक कौशलों के विकास को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाने व मापन करने जैसे काम को एक प्रारंभिक चरण के रूप में सीखना
  3. (3) ऐतिहासिक इमारतों के नक्शे को भरना
  4. (4) बच्चों को दिशाओं की पहचान कराने के अनुभवों से जोड़ना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या को बहुत अधिक समृद्ध और रचनात्मक केवल तभी बनाया जा सकता है जब यह मूर्त से अमूर्त की ओर के सिद्धांत पर आधारित हो । निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन को सीखने के संदर्भ में मूर्त से अमूर्त के सिद्धांत को इंगित कर रहा है ?
(i) कक्षा के ज्ञान को बच्चों के अपने जीवन अनुभव से जोड़ा जाए ।
(ii) सबसे पहले बच्चे के प्राकृतिक और सामाजिक वातावरण की व्याख्या की जानी चाहिए ।
(iii) बच्चे के प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया जाए ।
(iv) बच्चों के ज्ञान निर्माण में बच्चों की सहभागिता पर बल दिया जाए ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (i) और (iv)
  2. (2) केवल (i)
  3. (3) केवल (ii)
  4. (4) (ii) और (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

निम्नलिखित में से कौन-सा सीखने का सूचक, आकलन के क्षेत्र “अभिव्यक्ति” से संबंधित है ?

  1. (1) चित्रों द्वारा विचार व्यक्त करना
  2. (2) सहभागिता
  3. (3) परिकल्पना करना
  4. (4) अनुमान लगाना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के कार्यों को सही/गलत के रूप में आकलन नहीं करना है । बच्चों को अपने विचार, अवलोकन की रिपोर्ट और अपने स्वयं के अनुभवों को अभिव्यक्त करने का मौका मिलना चाहिए । ऐसी अनुशंसा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 और 2023 के द्वारा की गई है ।
कारण (R) : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 और 2023, बच्चों की गुणात्मक आकलन की सिफारिश करती है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

पानी के साथ प्रयोग से बच्चों में विभिन्न प्रक्रिया कौशल का विकास होता है । निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रक्रिया कौशल नहीं है ?

  1. (1) तथ्यों को पुन: प्राप्त करना
  2. (2) विश्लेषण करना
  3. (3) चर्चा करना
  4. (4) निष्कर्ष निकालना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

निम्नलिखित में से कौन-सा “भोजन” से संबंधित उप-प्रकरण, कक्षा III के बच्चों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त होना चाहिए ?

  1. (1) भोजन पकाना तथा परिवार के संग भोजन करना
  2. (2) मांसाहारी जानवर क्या खाते हैं ?
  3. (3) जब भोजन खराब हो जाता है
  4. (4) खेत से मंडी तक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में कई सामाजिक मुद्दों को रखा गया है जैसे विद्यालय/घर में कौन सफाई करता है, बच्चे पानी/खाना किसके साथ बाँटते हैं । ऐसे सामाजिक मुद्दों के लिए, पर्यावरण के अध्ययन का शिक्षणशास्त्र कैसा होना चाहिए ?
(i) शिक्षक को क्या सही है और क्या ग़लत के बारे में अपने विचार बच्चों पर नहीं लादने चाहिए ।
(ii) बच्चों के अनुभव एवं विचारों की मुक्त भागीदारी होने देना चाहिए ।
(iii) ऐसे सामाजिक मुद्दों पर कक्षा में ज़रूर चर्चा होनी चाहिए परंतु बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए ।
(iv) बच्चे यह महसूस करते हैं कि ऐसे अनुभव केवल उन्हीं के साथ ही नहीं हुए हैं ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (i), (ii) और (iv)
  2. (2) (ii), (iii) और (iv)
  3. (3) (i), (ii) और (iii)
  4. (4) (i), (iii) और (iv)
उत्तर और हल देखें