प्रश्न 83
कठपुतलियों के द्वारा पर्यावरण से जुड़े बहुत सारे संदेश दिए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों को प्रशिक्षण दें एवं विशेष कौशल का विकास करें । कक्षा में कठपुतलियों के निर्माण के लिए शिक्षक के द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियाँ बच्चों को प्रेरित कर सकती हैं ?
(i) बच्चों के छोटे-छोटे समूह बनाएँ जिससे कि उनके बीच में से डर एवं हिचक बाहर निकल जाए ।
(ii) बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच के कौशलों के विकास को बढ़ावा दें ।
(iii) कक्षा में बच्चों के लिए संरचित वातावरण का निर्माण करें ।
(iv) कक्षा में कठपुतली निर्माण के लिए प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण करें ।
सही विकल्प चुनिए :
- (1) (i) और (iv)
- (2) (ii) और (iii)
- (3) (i) और (ii)
- (4) (iii) और (iv)