प्रश्न 46
प्राथमिक कक्षा के गणित के एक शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों को निम्नलिखित समस्या हल करने के लिए दी :
“यदि एक खिलौना गाड़ी की कीमत ₹ 50 है, तो ऐसी 25 खिलौना गाड़ियों की कीमत क्या होगी ?”
एक विद्यार्थी ने जवाब दिया, “दस गाड़ियाँ होंगी ₹ 500 की; बीस गाड़ियाँ होंगी ₹ 1,000 की; पाँच गाड़ियाँ होंगी ₹ 250 की; तो इसलिए कुल कीमत हुई ₹ 1,250 ।”
ऊपर दी गई कलनविधि में विद्यार्थी द्वारा किस स्वत:शोध प्रणाली (ह्यूरिस्टिक्स) का उपयोग किया गया है ?
- (1) योग का क्रमविनिमेय नियम
- (2) अपघटन और साहचर्य नियम
- (3) अपघटन और पुनरावर्ती समूहीकरण
- (4) गुणन का साहचर्य नियम