प्रश्न 87
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के कार्यों को सही/गलत के रूप में आकलन नहीं करना है । बच्चों को अपने विचार, अवलोकन की रिपोर्ट और अपने स्वयं के अनुभवों को अभिव्यक्त करने का मौका मिलना चाहिए । ऐसी अनुशंसा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 और 2023 के द्वारा की गई है ।
कारण (R) : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 और 2023, बच्चों की गुणात्मक आकलन की सिफारिश करती है ।
- (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
- (2) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
- (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।