प्रश्न 90
एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में कई सामाजिक मुद्दों को रखा गया है जैसे विद्यालय/घर में कौन सफाई करता है, बच्चे पानी/खाना किसके साथ बाँटते हैं । ऐसे सामाजिक मुद्दों के लिए, पर्यावरण के अध्ययन का शिक्षणशास्त्र कैसा होना चाहिए ?
(i) शिक्षक को क्या सही है और क्या ग़लत के बारे में अपने विचार बच्चों पर नहीं लादने चाहिए ।
(ii) बच्चों के अनुभव एवं विचारों की मुक्त भागीदारी होने देना चाहिए ।
(iii) ऐसे सामाजिक मुद्दों पर कक्षा में ज़रूर चर्चा होनी चाहिए परंतु बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए ।
(iv) बच्चे यह महसूस करते हैं कि ऐसे अनुभव केवल उन्हीं के साथ ही नहीं हुए हैं ।
सही विकल्प चुनिए :
- (1) (i), (ii) और (iv)
- (2) (ii), (iii) और (iv)
- (3) (i), (ii) और (iii)
- (4) (i), (iii) और (iv)