By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 1, प्रश्न 14

विषय: वंशानुक्रम और वातावरण

प्रश्न 14

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : बच्चों का विकास आनुवंशिक कोडों के प्रकट होने का प्रत्यक्ष परिणाम है ।
कारण (R) : बाल्यावस्था विकास का एक प्राकृतिक जैविक चरण है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।सही उत्तर
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  4. (4) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।

  1. (A) ग़लत है: विकास आनुवंशिकता और वातावरण की अंतःक्रिया का परिणाम है, केवल जीन का नहीं।
  2. (R) भी ग़लत है: बाल्यावस्था समाज और संस्कृति से गढ़ी जाती है, इसलिए यह एक सामाजिक रचना है, केवल जैविक चरण नहीं।
  3. वर्ग, जेंडर और संस्कृति के अनुसार बच्चों का बचपन अलग-अलग होता है।

सावधानी: (3) दोनों कथनों के केवल जैविक दृष्टिकोण को स्वीकार कर लेता है।