By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 1, प्रश्न 52

विषय: गणित में आकलन

प्रश्न 52

निम्नलिखित में से कौन-सी व्यापक और निरंतर मूल्यांकन (CCE) के बारे में भ्रांतियाँ हैं ?
(i) CCE प्राप्तांकों को ग्रेड में परिवर्तित करने के अलावा और कुछ नहीं है ।
(ii) बच्चों के अधिगम के आकलन के लिए शिक्षकों को प्रतिदिन गृहकार्य देना पड़ता है ।
(iii) यह गणित में तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है ।
(iv) CCE में, आकलन शिक्षण और अधिगम का हिस्सा होता है ।
सही विकल्प चुनिए :

  1. (1) (iii) और (iv)
  2. (2) (i), (ii) और (iii)
  3. (3) (i) और (ii)सही उत्तर
  4. (4) केवल (iv)

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (i) और (ii)

  1. (i) भ्रांति है: CCE निरंतर और सर्वांगीण आकलन है, केवल अंकों को ग्रेड में बदलना नहीं।
  2. (ii) भ्रांति है: प्रतिदिन गृहकार्य देना आवश्यक नहीं; आकलन कक्षा में अवलोकन, कार्यों और बातचीत से होता है।
  3. (iii) और (iv) CCE की सही विशेषताएँ हैं: यह परीक्षा का तनाव घटाता है और आकलन को शिक्षण-अधिगम का अंग बनाता है।