By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्र.सं. 91 – 99 ) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है।

Q91

गद्यांश के अनुसार मनुष्य जीवन में __________ का बहुत महत्व है।

  1. (1) विस्तार
  2. (2) लक्ष्य
  3. (3) अंकुश
  4. (4) राजा
See answer and solution
Q92

आध्यात्मिक होने का अर्थ है –

  1. (1) वैचारिक प्रबुद्धता
  2. (2) दूसरों पर दया करना
  3. (3) शारीरिक सुंदरता
  4. (4) विचारों की सुंदरता
See answer and solution
Q93

‘अध्यात्म’ शब्द में __________ प्रत्यय का प्रयोग किया जा सकता है।

  1. (1) ईय
  2. (2) इक
  3. (3) ता
  4. (4) ई
See answer and solution
Q94

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

  1. (1) वैचारिक सुंदरता
  2. (2) अच्छे कर्म
  3. (3) मानवीय संवेदना
  4. (4) लक्ष्य-निर्माण
See answer and solution
Q95

राजा का अनिवार्य गुण नहीं है –

  1. (1) मानवीय संवेदना
  2. (2) अच्छे कर्म
  3. (3) धर्मभीरू होना
  4. (4) निर्भयता
See answer and solution
Q96

एक राजा को __________ और __________ से नहीं डरना चाहिए।

  1. (1) असमानता, समता
  2. (2) वैचारिक सुंदरता, लक्ष्य-निर्माण
  3. (3) अध्यात्म, अन्याय
  4. (4) अन्याय, अधर्म
See answer and solution
Q97

राजा के किन गुणों की चर्चा गद्यांश में की गई है?

  1. (1) शुद्ध विचार, अंकुश लगाना
  2. (2) अच्छे कार्य, दान करना
  3. (3) शुद्ध विचार, अच्छे कर्म
  4. (4) समता, समानता
See answer and solution
Q98

राजा बनने के लिए __________ की राह पर अग्रसर होना होगा।

  1. (1) प्रगति
  2. (2) अध्यात्म
  3. (3) सत्य
  4. (4) कल्याण
See answer and solution
Q99

अपने मन का राजा होने से तात्पर्य है –

  1. (1) दूसरों पर अंकुश लगाना
  2. (2) अपने लक्ष्य के लिए सत्ता हड़पना
  3. (3) मन को नियंत्रित करना
  4. (4) अपने जीवन पर अंकुश लगाना
See answer and solution

Passage

नीचे दी गई कविता को पढ़कर प्रश्नों ( प्र.सं. 100 – 105 ) के सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है,
जियो और जीने दो का सबको देता संदेश है।
प्रहरी बनकर खड़ा हिमालय जिसके उत्तर द्वार पर,
हिंद महासागर दक्षिण में इसके लिए विशेष है।
लगी गूँजने दसों दिशाएँ वीरों के यशगान से,
हमें मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से।

Q100

भारत देश की क्या विशेषता है?

  1. (1) उत्तर में प्रहरी खड़े हैं।
  2. (2) दक्षिण में अरब सागर है।
  3. (3) दक्षिण में हिंद महासागर है।
  4. (4) उत्तर में सुंदर वादियाँ हैं।
See answer and solution
Q101

कविता में किस संदेश की बात की गई है?

  1. (1) सुख से जीवन जियो
  2. (2) दूसरों को जीने दो
  3. (3) दुखों से घबराना नहीं
  4. (4) जियो और जीने दो
See answer and solution
Q102

‘हिमालय’ का संधि-विच्छेद है –

  1. (1) हिमा + लय
  2. (2) हिम + आलय
  3. (3) हिम + अलय
  4. (4) हिमा + अलय
See answer and solution
Q103

कविता में किन महापुरुष का उल्लेख किया गया है?

  1. (1) चंद्रशेखर आज़ाद
  2. (2) महात्मा गांधी
  3. (3) राजगुरु
  4. (4) सुखदेव
See answer and solution
Q104

कविता में किन वीरों के यशगान की बात की गई है?

  1. (1) जिन्होंने शांति-यात्रा का शुभारंभ किया
  2. (2) जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन दिया
  3. (3) जिन्होंने दूसरों के सुख की प्रार्थना की
  4. (4) जिन्होंने दसों दिशाओं का भ्रमण किया
See answer and solution
Q105

‘वीर’ का बहुवचन रूप है –

  1. (1) वीरों
  2. (2) वीर
  3. (3) वीराँ
  4. (4) वीरांगना
See answer and solution
Q106

किसी टॉपिक पर मानस मंथन करने के बाद भी एक बालिका अपने आप से अनुच्छेद नहीं लिख पा रही है। हालाँकि वह वयस्क या सहपाठी के मार्गदर्शन में लिख लेती है। इस प्रकार के मार्गदर्शन को क्या कहेंगे?

  1. (1) मदद (स्काफोल्डिंग)
  2. (2) सहपाठी शिक्षण
  3. (3) सहपाठी परामर्श
  4. (4) टीम शिक्षण
See answer and solution
Q107

यह अधिगम का एक प्रकार है जिसमें बच्चे को उच्च स्तरीय मानसिक प्रक्रियाओं जैसे बुद्धि या तर्क करना आदि का प्रयोग करना होता है :

  1. (1) मौखिक अधिगम
  2. (2) अवधारणा अधिगम
  3. (3) गत्यात्मक कौशल अधिगम
  4. (4) संरचना अधिगम
See answer and solution
Q108

एक अध्यापक होने के नाते आप एक बच्चे की उसके ‘कुल भाषा प्रयोग’ के लिए प्रशंसा करते हैं। यद्यपि उसने कुछ शब्दों की वर्तनी गलत लिखी है। आप कक्षा में किस उपागम का प्रयोग कर रहे हैं?

  1. (1) समग्र भाषा
  2. (2) सम्प्रेषणात्मक
  3. (3) रचनावादी
  4. (4) संरचनात्मक
See answer and solution
Q109

आप हिंदी भाषी अध्यापक हैं और आपकी नियुक्ति पंजाब के किसी प्राथमिक विद्यालय में होती है। अब चूँकि आप स्थानीय भाषा नहीं जानते हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

  1. (1) किसी हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर देना चाहिए।
  2. (2) बच्चों की भाषा को एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए और शिक्षण आरंभ करना चाहिए।
  3. (3) अंग्रेजी में सम्प्रेषण करना चाहिए।
  4. (4) समुदाय को हिन्दी सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
See answer and solution
Q110

किसी पाठ्य सामग्री से विशिष्ट सूचना निकालने के उद्देश्य से गहनपूर्वक या गहराई से उस पाठ्य सामग्री को पढ़ने का कौशल __________ बोध है।

  1. (1) वैश्विक
  2. (2) स्थानीय
  3. (3) निष्कर्षात्मक
  4. (4) मूल्याँकन परक
See answer and solution
Q111

भाषा अधिगम में निदानात्मक परीक्षण का उद्देश्य क्या है?

  1. (1) योगात्मक आकलन के लिए योजना एवं प्रश्न बनाना।
  2. (2) अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों को सूचित करना और ध्यान देने के लिए कहना।
  3. (3) बच्चों की समझ में रह गए अंतरों को जानना और उपचारात्मक कदम उठाना।
  4. (4) विद्यार्थियों के प्रगति रिपोर्ट कार्ड में प्राप्तफल लिखना।
See answer and solution
Q112

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पाठ्यपुस्तक के बारे में सही है?

  1. (1) पाठ्यपुस्तक अध्यापक और विद्यार्थी के लिए एकमात्र महत्वपूर्ण सामग्री है।
  2. (2) यह पाठ्यचर्या में उल्लिखित उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करती है।
  3. (3) ये सत्र के लिए शैक्षिक गतिविधियों की योजना है।
  4. (4) पाठ्यपुस्तक का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता।
See answer and solution
Q113

निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षायी अभ्यास विद्यार्थियों में मौखिक भाषा के विकास में मदद करेगा?

  1. (1) अध्यापक के साथ पाठ्यसामग्री का समवेत पठन।
  2. (2) कविता को कंठस्थ कर लेने के बाद कविता का समवेत गायन।
  3. (3) रोल प्ले में भाग लेना।
  4. (4) नए या अपरिचित शब्दों के सही उच्चारण का अभ्यास करना।
See answer and solution
Q114

जब हम यह कहते हैं कि ‘भाषा यादृच्छिक है’ तो इसका तात्पर्य है –

  1. (1) भाषा के शब्दों और उनके अर्थों के बीच अन्तर्निहित संबंध है।
  2. (2) शब्दों और उनके अर्थों के बीच संबंध किसी ठोस कारण पर आधारित है न कि बस यूँ ही।
  3. (3) भाषा के शब्दों और उनके अर्थों के बीच किसी प्रकार का अन्तर्निहित संबंध नहीं है।
  4. (4) भाषा पहले से निर्धारित सिद्धान्तों का पालन करती है।
See answer and solution
Q115

व्याकरण पढ़ाने का निगमनात्मक उपागम अनुशंसा करता है कि हमें सबसे पहले __________ ।

  1. (1) उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए
  2. (2) नियम प्रस्तुत करने चाहिए
  3. (3) वास्तविक सम्प्रेषण प्रस्तुत करना चाहिए
  4. (4) ड्रिल के माध्यम से अभ्यास करवाना चाहिए
See answer and solution
Q116

__________ तथ्यों से कहीं आगे जाकर अनुमान लगाने का तरीका है।

  1. (1) व्याख्या करना
  2. (2) विश्लेषण करना
  3. (3) निष्कर्ष निकालना
  4. (4) पाठ्यसामग्री का विस्तार (एक्सट्रापोलेशन)
See answer and solution
Q117

एक भाषा अध्यापक को चाहिए कि वह शिक्षार्थियों को स्वच्छन्द लेखन के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि स्वच्छन्द लेखन का शिक्षार्थियों के लिए लाभ है :

  1. (1) यह शिक्षार्थियों को प्रवाह के साथ और रचनात्मक तरीके से लिखने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  2. (2) शिक्षार्थी लिखने या ना लिखने के लिए स्वतंत्र हैं।
  3. (3) शिक्षार्थी ये महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें कुछ अधिक या एकदम सटीक लिखना है।
  4. (4) शिक्षार्थी अपनी प्रथम भाषा के लिखित स्वरूप के गुणधर्म समावेशित कर सकते है।
See answer and solution
Q118

आप कक्षा पाँच के अध्यापक हैं। आपने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री अच्छी तरह से पढ़ने के लिए कहा है। उसके बाद आप संदर्भ और प्रसंग को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहते हैं। इस प्रक्रिया के द्वारा आप विद्यार्थियों को किस तरह के पठन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं?

  1. (1) विस्तृत पठन
  2. (2) बारीकी से पठन
  3. (3) सरसरी तौर पर पठन
  4. (4) गहन पठन
See answer and solution
Q119

भाषा अर्जन केवल तभी घटित होता है जब __________ ।

  1. (1) बच्चों को व्याकरण के नियम सिखाए जाएँ
  2. (2) बच्चों को अनुवाद करने का अभ्यास करवाया जाए
  3. (3) बच्चों को पठन के अवसर दिए जाएँ
  4. (4) बच्चों को भाषा का परिवेश (एक्सपोज़र) दिया जाए
See answer and solution
Q120

कक्षा में मातृभाषा को स्थान न देना किस विधि की विशेषता है?

  1. (1) प्राकृतिक
  2. (2) द्वि भाषिक
  3. (3) श्रव्य भाषिक
  4. (4) प्रत्यक्ष (डायरेक्ट)
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 – 128) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है। पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है। खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ आंकड़ों पर जोर है। उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और जरूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है। हम में से हर की जिंदगी में गैर जरूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है। चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी जिंदगी में किस कदर बढ़ चुका है। इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है। मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं। फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेहूं सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है। आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है। पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी जरूरतों को कम करने में छिपा है।

Q121

पर्यावरण समस्या है __________।

  1. (1) भारत की
  2. (2) यूरोपीय देशों की
  3. (3) संसार भर की
  4. (4) एशिया की
See answer and solution
Q122

गद्यांश के अनुसार संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग का प्रभाव __________ पड़ता है।

  1. (1) खेती एवं आँकड़ों पर
  2. (2) मौसम और आँकड़ों पर
  3. (3) मौसम एवं खेती पर
  4. (4) आँकड़ों और जल पर
See answer and solution
Q123

‘बचपन’ शब्द है __________।

  1. (1) भाववाचक संज्ञा
  2. (2) व्यक्तिवाचक संज्ञा
  3. (3) जातिवाचक संज्ञा
  4. (4) द्रव्यवाचक संज्ञा
See answer and solution
Q124

गद्यांश के अनुसार चिंता का विषय है __________।

  1. (1) पर्यावरण के प्रति चेतना की कमी
  2. (2) उदारीकरण की नीति का होना
  3. (3) संसाधनों का उचित उपयोग
  4. (4) जंगलों से संबंधित आँकड़े
See answer and solution
Q125

‘ग्लेशियर’ शब्द है __________।

  1. (1) आगत
  2. (2) तत्सम
  3. (3) देशज
  4. (4) तद्‌भव
See answer and solution
Q126

गद्यांश के अनुसार पर्यावरण संरक्षण का सबसे उपयुक्त उपाय है __________।

  1. (1) आवश्यकताओं में कमी करना
  2. (2) वृक्षारोपण करना
  3. (3) भूमि अपरदन की रोकथाम करना
  4. (4) रहन-सहन के स्तर में वृद्धि करना
See answer and solution
Q127

उदारीकरण के कारण :

  1. (1) अनावश्यक सुविधाओं के उपभोग में वृद्धि हुई है।
  2. (2) आवश्यक सुविधाओं के उपभोग में कमी आयी है।
  3. (3) अनावश्यक व्यय में वृद्धि हुई है।
  4. (4) आवश्यकताओं में वृद्धि हुई है।
See answer and solution
Q128

‘वैश्विक’ में मूल शब्द तथा प्रत्यय है __________।

  1. (1) वैश्वि + क
  2. (2) विश्व + इक
  3. (3) विश्व + क
  4. (4) वैश्व + इक
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।

Q129

निम्न में विशेषण है __________।

  1. (1) जीवंत
  2. (2) सम्मान
  3. (3) वरदान
  4. (4) जीवंतता
See answer and solution
Q130

जीवन में खुशी आती है __________।

  1. (1) सरलता से
  2. (2) भौतिक वस्तुओं से
  3. (3) कपटता से
  4. (4) आडंबरता से
See answer and solution
Q131

समूह से भिन्न शब्द है __________।

  1. (1) आडंबर
  2. (2) अहंकार
  3. (3) असहज
  4. (4) अधर्म
See answer and solution
Q132

गद्यांश के अनुसार ‘अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं।’ वाक्य का आशय है कि __________।

  1. (1) अहंकार हमें दूर तक देखने की शक्ति प्रदान करता है।
  2. (2) अहंकार हमें दिखावटी जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।
  3. (3) अहंकार हमें निश्छल जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।
  4. (4) अहंकार हमें सर्वस्व प्राप्त करने की ओर ले जाता है।
See answer and solution
Q133

‘प्रपंच’ से तात्पर्य है __________।

  1. (1) पाँच प्रकार
  2. (2) आडंबर
  3. (3) पाँच पंच
  4. (4) पाँच वायु
See answer and solution
Q134

जीवन का सम्मान कैसे किया जा सकता है?

  1. (1) जीवन में सुविधाएँ जुटाकर
  2. (2) उच्च शिक्षा ग्रहण कर
  3. (3) जिस रूप में जीवन मिला है, उसे उसी रूप में जीकर
  4. (4) जीवन में मिली सब बाधाओं को समाप्त कर
See answer and solution
Q135

‘आधारित’ में प्रत्यय है __________।

  1. (1) त
  2. (2) रित
  3. (3) धारित
  4. (4) इत
See answer and solution
Q136

भाषिक दक्षता शिक्षार्थियों को किसके समर्थ बनाती है?

  1. (1) व्याकरणिक रूप से सही और गलत वाक्यों में अन्तर करना।
  2. (2) भले ही व्याकरणिक रूप से सही न हो पर प्रवाह के साथ बोलने की दक्षता।
  3. (3) यह जानने की दक्षता कि कैसे और कहाँ भाषा का उचित रूप से प्रयोग करना है।
  4. (4) अधिक से अधिक अंग्रेजी का प्रयोग करना।
See answer and solution
Q137

प्राथमिक स्तर पर एक अध्यापक अपने शिक्षार्थियों को रंग करने और चित्रकारी करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह किस तरह से मददगार है?

  1. (1) कक्षा में चुप्पी बनाए रखने में
  2. (2) सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों का विकास करने में
  3. (3) शिक्षार्थियों का मनोरंजन करने में
  4. (4) अध्यापक को अध्यापन से विश्राम देने में
See answer and solution
Q138

बच्चे भाषा प्रभावशाली तरीके से तब सीखते हैं जब __________।

  1. (1) उन्हें भाषा में निपुण अध्यापक मिले
  2. (2) उन्हें अच्छी पाठ्यपुस्तक मिले
  3. (3) उन्हें रोका जाए
  4. (4) उन्हें प्रोत्साहन मिले
See answer and solution
Q139

एक अध्यापिका अपनी कक्षा में समूह चर्चा और सहपाठियों में अन्तःक्रियाओं को महत्व देती है। वह विद्यार्थियों की सही वर्तनी या उच्चारण में गलतियों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देती है। वह कक्षा में किस उपागम का प्रयोग कर रही है?

  1. (1) पारम्परिक
  2. (2) उदारवादी (एक्लैक्टिक)
  3. (3) संरचनात्मक
  4. (4) रचनावादी
See answer and solution
Q140

आपने महसूस किया कि पाठ में प्रयुक्त भाषा आपके शिक्षार्थियों के लिए बहुत ही कठिन है। आप भाषा को कुछ सरल करते हैं और अपने शिक्षार्थियों की आवश्यकतानुसार विषयवस्तु में भी कुछ परिवर्तन करते हैं। आप का यह कृत्य क्या कहलाएगा?

  1. (1) अंगीकार करना
  2. (2) अनुकूलन करना
  3. (3) मूल्याँकन करना
  4. (4) समीक्षा करना
See answer and solution
Q141

आज राजू विद्यालय जा रहा है, इसलिए वह बहुत खुश है। अपने परिवार का वह पहला व्यक्ति है जो विद्यालय जा रहा है। उसके परिवार में इससे पहले कोई भी नहीं, यहाँ तक कि उसके अभिभावक कभी विद्यालय नहीं गए। राजू को किस शिक्षार्थी के रूप में जानेंगे?

  1. (1) प्रथम पीढ़ी
  2. (2) द्वितीय पीढ़ी
  3. (3) हाशियाकृत
  4. (4) अल्पसंख्यक
See answer and solution
Q142

अध्यापन की दुनिया में प्रवेश करने के बाद आपने अनुभव किया कि पाठ्यपुस्तक की शुरुआत में शिशुगीत और चित्र कथाएँ होती हैं और अन्त में वर्णमाला होती है। भाषा शिक्षणशास्त्र में इस प्रकार की व्यवस्था किस उपागम के अन्तर्गत आएगी?

  1. (1) बॉटमअप उपागम (अधो शीर्षगामी)
  2. (2) टॉप डाउन उपागम (उर्ध्व अधोगामी)
  3. (3) इक्लैक्टिक उपागम (उदार वादी)
  4. (4) सौन्दर्यात्मक उपागम
See answer and solution
Q143

जब भाषा स्वाभाविक रूप से सीखी जाती है, बिना किसी व्यवस्थित अभ्यास के, तब इसे क्या कहा जाता है?

  1. (1) विद्वत्ता
  2. (2) अर्जन
  3. (3) स्वीकृति
  4. (4) अधिगम
See answer and solution
Q144

निम्नलिखित में से किसका एक महत्वपूर्ण गुणधर्म है, जिसमें शिक्षार्थी जोड़ों या समूह में एक-साथ मिलकर समस्या समाधान पर कार्य करते हैं?

  1. (1) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
  2. (2) व्यवहारवादी उपागम
  3. (3) समग्र भाषा उपागम
  4. (4) संरचनात्मक उपागम
See answer and solution
Q145

‘प्रदूषण’ टॉपिक पर पाठयोजना तैयार करते समय आपका पहला चरण क्या होगा?

  1. (1) प्रस्तावना संबंधी प्रश्न तैयार करना।
  2. (2) टॉपिक को बार-बार पढ़ना।
  3. (3) शिक्षण सामग्री का चयन करना।
  4. (4) उद्देश्य बनाना।
See answer and solution
Q146

एक अध्यापक ने अपने शिक्षार्थियों को ‘जल’ पर एक अनुच्छेद लिखने के लिए कहा। शिक्षार्थियों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं में जो पढ़ा था उसके आधार पर आपस में चर्चा आरम्भ की और उसके बाद अनुच्छेद लिखना शुरू किया। यह किस तरह का उदाहरण है?

  1. (1) प्रयोग में भाषा
  2. (2) विज्ञान की भाषा
  3. (3) भाषा समूचे पाठ्यक्रम में
  4. (4) सम्प्रेषणात्मक उपागम
See answer and solution
Q147

आपका पालन-पोषण एक ऐसे गाँव में हुआ जहाँ सभी लोग हिंदी बोलते थे और आपने यह भाषा बिना विद्यालय गए ही सीख ली। बाद में जब आप विद्यालय गए तो आपने अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी और उर्दू सीखी। अब आप अंग्रेजी भाषा प्रवाह के साथ बोलते हैं। अब आपकी प्रथम भाषा कौन-सी है?

  1. (1) अंग्रेजी
  2. (2) हिंदी
  3. (3) उर्दू
  4. (4) संस्कृत
See answer and solution
Q148

एक अध्यापक अपनी कक्षा में वास्तविक वस्तुएँ जैसे कि छतरी, बरसाती, पेचकस आदि लाती है। वह शिक्षार्थियों से कहती है कि प्रत्येक शब्द के बारे में दो या तीन वाक्य कहें। इस प्रकार की सामग्री को तकनीकी रूप से क्या कहा जाएगा?

  1. (1) भाषा निवेश
  2. (2) शिक्षण उपकरण
  3. (3) उपकरण
  4. (4) वास्तविक वस्तुएँ (रीयलिया)
See answer and solution
Q149

अपनी कक्षा में ‘काल’ का शिक्षण करते समय आप एक ही व्यक्ति के दो चित्र दिखाते हैं -
एक चित्र पन्द्रह वर्ष पहले का है और एक चित्र जो अभी-अभी खींचा गया है। आप इन चित्रों के आधार पर उस व्यक्ति के वर्तमान और भूत - वह कैसा दिखता है, उसकी आदतें - इन पर बात आरंभ करते हैं। आप किसका प्रयोग कर रहे हैं?

  1. (1) निर्देशात्मक व्याकरण (प्रैसक्रिप्टिव)
  2. (2) संरचनात्मक व्याकरण
  3. (3) शिक्षणशास्त्रीय व्याकरण
  4. (4) नियम आधारित व्याकरण
See answer and solution
Q150

वे कथन जो किसी कक्षा विशेष या पाठ्यक्रम (कोर्स) के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान, कौशल और प्रवृत्ति का वर्णन करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?

  1. (1) शिक्षण प्रतिफल
  2. (2) अधिगम प्रतिफल
  3. (3) संख्यात्मक प्रतिफल
  4. (4) बुनियादी साक्षरता प्रतिफल
See answer and solution