By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 130

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।

Q130

जीवन में खुशी आती है __________।

  1. (1) सरलता सेCorrect answer
  2. (2) भौतिक वस्तुओं से
  3. (3) कपटता से
  4. (4) आडंबरता से

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) सरलता से

  1. गद्यांश का पहला वाक्य कहता है कि जीवन में रौनक तब है जब वह सहज और सरल तरीके से, बिना प्रपंच के जिया जाए।
  2. रौनक का अर्थ यहाँ खुशी और चमक है।
  3. गद्यांश दिखावे, कपट और आडंबर को जीवन को खोखला करने वाला बताता है।

सावधानी: भौतिक वस्तुओं का गद्यांश में खुशी के स्रोत के रूप में कोई उल्लेख नहीं है।