By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 135

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।

Q135

‘आधारित’ में प्रत्यय है __________।

  1. (1) त
  2. (2) रित
  3. (3) धारित
  4. (4) इतCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) इत

  1. आधार + इत = आधारित। 'इत' प्रत्यय लगकर विशेषण बनता है।
  2. ऐसे ही उदाहरण: प्रभाव + इत = प्रभावित, पुष्प + इत = पुष्पित।

सावधानी: 'त' या 'रित' अलग करने पर मूल शब्द 'आधार' पूरा नहीं बचता।